{"_id":"5e57c3a18ebc3ef3bc6ceef9","slug":"t20-world-cup-alyssa-healy-beth-mooney-lead-australia-to-crushing-win-over-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Women's T20 World Cup: एलिसा-बेथ की तूफानी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लदेश को 86 रनों से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's T20 World Cup: एलिसा-बेथ की तूफानी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लदेश को 86 रनों से हराया
Thu, 27 Feb 2020 06:57 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 27 Feb 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
एलिसा हेली और बेथ मूनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलिसा हेली (83) और बेथ मूनी (81*) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने गुरुवार को बांग्लादेश को 86 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन
कैनबरा में खेले गए महिला टी-20 वर्ल्ड कप के 10वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 103 रन पर ही सिमट गई। आखिरी ओवर्स में बांग्लेदश के लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट गिरे।
विज्ञापन
इस मैच में शानदार पारी के लिए एलिसा हेली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 53 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 83 रन की जबरदस्त पारी खेली। पहले विकेट के लिए ऑस्ट्रेलियाई ओपनर के बीच 151 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन