फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2026 Match PAK vs USA Live Streaming Playing 11 and Preview

PAK vs USA Preview: क्या पिछली बार का करिश्मा दोहरा पाएगा अमेरिका? पाकिस्तान के खिलाफ उलटफेर करने उतरेगा

Mon, 09 Feb 2026 07:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 09 Feb 2026 07:25 PM IST
सार

पाकिस्तान के खिलाफ अमेरिका की टीम एक बार फिर उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी। दोनों टीमें मंगलवार को विश्व कप मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

विज्ञापन
T20 World Cup 2026 Match PAK vs USA Live Streaming Playing 11 and Preview
पाकिस्तान बनाम अमेरिका - फोटो : X/ICC

विस्तार

पाकिस्तान और अमेरिका की टीमों के बीच मंगलवार को टी20 विश्व कप में ग्रुप ए का मुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तान के लिए अमेरिका का सामना करना आसान नहीं होगा क्योंकि 2024 टी20 विश्व कप के दौरान अमेरिकी टीम ने पाकिस्तान को हराया था। पाकिस्तान ने भले ही विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत नीदरलैंड के खिलाफ जीत से की थी, लेकिन एक समय टीम इस मैच में भी हार के कगार पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

दूसरी ओर, मौजूदा टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत से हारने के बाद अमेरिका की टीम कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में पाकिस्तान के खिलाफ एक और जीत दर्ज करने के लिए अतिरिक्त प्रेरित होगी। दोनों ही टीम को बल्लेबाजी विभाग में काफी काम करना है। पाकिस्तान नीदरलैंड के खिलाफ 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी स्थिति में था लेकिन बीच के ओवरों में बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण टीम मुश्किल में पड़ गई। फहीम अशरफ की बदौलत हालांकि टीम जीत हासिल करने में सफल रही। अमेरिका ने वानखेड़े में मौजूदा चैंपियन भारत को दबाव में डाल दिया था लेकिन प्रभावशाली गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद उनके बल्लेबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किन पर होंगी नजरें
  • पाकिस्तान की टीम में सभी की नजरें बाबर आजम पर होंगी जिन्होंने सबसे छोटे प्रारूप में वापसी की है। 
  • सलामी बल्लेबाज सईम अयूब से भी बल्ले से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अयूब हाल के दिनों में स्पिनर के तौर पर अधिक सफल रहे हैं।
  • कप्तान सलमान अली आगा का भी मानना है कि उनके खिलाड़ियों को नीदरलैंड के खिलाफ मैच की तुलना में दबाव से बेहतर तरीके से निपटना होगा।
विज्ञापन

अमेरिका को करना होगा बेहतर प्रदर्शन
  • अमेरिका भी अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगा।
  • कप्तान मोनांक पटेल ने स्वयं माना था कि उनकी टीम भारत के खिलाफ पावरप्ले में ढीले शॉट खेलने की दोषी थी। मोनांक भी खराब शॉट खेलकर आउट हुए।
  • दक्षिण अफ्रीका में जन्मे शैडली वैन शाल्कविक की अगुआई में अमेरिका ने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया था।
  • सीनियर तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर का पहला मैच खराब रहा और वह पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे।
  • अमेरिका ने आईसीसी प्रतियोगिता से पहले श्रीलंका में अभ्यास किया था और वे यहां की परिस्थितियों से परिचित हैं।
  • टीम के तेज गेंदबाज अली खान की फिटनेस पर सवालिया निशान लगा हुआ है जो भारत के खिलाफ मैच में लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए थे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गॉस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, साईतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्थुश केनजिगे, शैडली वैन शाल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने।
पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed