फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2024: Sandeep Lamichhane joins Nepal team, USA did not give visa, will play the last two matches

T20 World Cup: नेपाल की टीम से जुड़े संदीप लामिछाने, अमेरिका ने नहीं दिया था वीजा, खेलेंगे आखिरी दो मैच

Mon, 10 Jun 2024 11:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 10 Jun 2024 11:06 PM IST
सार

संदीप ने अब तक नेपाल के लिए 51 वनडे और 52 टी-20 खेले हैं। 51 वनडे में उनके नाम 112 विकेट और 52 टी-20 इंटरनेशनल में 98 विकेट हैं। इसके अलावा संदीप ने आईपीएल में नौ मैच खेले हैं और 13 विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024: Sandeep Lamichhane joins Nepal team, USA did not give visa, will play the last two matches
संदीप लामिछाने - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

नेपाल के स्टार क्रिकेटर संदीप लामिछाने टी20 विश्व कप के वेस्टइंडीज में होने वाले अंतिम दो लीग मैच के लिए नेपाल टीम से जुड़ेंगे। इसकी जानकारी नेपाल क्रिकेट संघ ने सोमवार को दी। अमेरिका ने यौन शोषण के आरोपी रहे लामिछाने को वीजा देने से इनकार कर दिया था जिस कारण वह नेपाल के अमेरिकी चरण के मैचों में नहीं खेल पाए थे। 
विज्ञापन


23 वर्षीय स्पिनर को पहले नेपाल की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था। नेपाल क्रिकेट संघ ने बयान ने कहा, "नेपाल के खिलाड़ी संदीप लामिछाने को वेस्टइंडीज में खेले जा रहे टी20 विश्व कप के लिए नेपाल की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है।" 
विज्ञापन


जिला अदालत ने आठ साल जेल की सजा सुनाई थी, हाईकोर्ट ने फैसले को पलटा
हाल ही में नेपाल के पाटन हाईकोर्ट ने  लामिछाने पर लगे यौन शोषण के आरोप मामले में अपना अंतिम फैसला सुनाया था। कोर्ट ने कहा था कि संदीप निर्दोष हैं। कोर्ट ने संदीप को मिले पिछले फैसले को पलट दिया। दरअसल, काठमांडू जिला अदालत ने संदीप को दुष्कर्म मामले में दोषी पाया था और उन्हें आठ साल जेल की सजा सुनाई थी। साथ ही पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। बीते वर्ष 13 दिसंबर को कोर्ट ने उन्हें जबरन दुष्कर्म का दोषी ठहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप लामिछाने का प्रदर्शन
संदीप इसके अलावा बिग बैश लीग में भी खेल चुके हैं। वह दुनियाभर की लीगों का अहम हिस्सा हैं। संदीप ने अब तक नेपाल के लिए 51 वनडे और 52 टी-20 खेले हैं। 51 वनडे में उनके नाम 112 विकेट और 52 टी-20 इंटरनेशनल में 98 विकेट हैं। इसके अलावा संदीप ने आईपीएल में नौ मैच खेले हैं और 13 विकेट चटकाए हैं। ओवरऑल संदीप ने दुनियाभर की लीगों को मिलाकर कुल 144 टी-20 खेले हैं। इसमें उन्होंने 206 विकेट चटकाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में संदीप के नाम तीन विकेट और लिस्ट-ए में उनके नाम 158 विकेट हैं। वनडे में संदीप का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर छह विकेट है। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय में संदीप का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नौ रन देकर पांच विकेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed