फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2024 Match Today NAM vs OMA and SL vs SA Live Streaming Playing 11 and Preview News in Hindi

SL vs SA : द. अफ्रीका के बल्लेबाजों की श्रीलंका के गेंदबाजों से टक्कर, जानिए दोनों टीमों के हेड-टु-हेड रिकॉर्ड

Mon, 03 Jun 2024 04:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 03 Jun 2024 04:56 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी मजबूत है जबकि श्रीलंका के पास विविधतापूर्ण गेंदबाजी आक्रमण है। दोनों टीम अपने मजबूत पक्षों पर ध्यान देकर शुरू में ही अंक तालिका में खाता खोलने की कोशिश करेंगे। ग्रुप डी में इन दोनों टीमों के अलावा नीदरलैंड, बांग्लादेश और नेपाल की टीम हैं। 

विज्ञापन
T20 World Cup 2024 Match Today NAM vs OMA and SL vs SA Live Streaming Playing 11 and Preview News in Hindi
श्रीलंका बनाम द.अफ्रीका - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 का चौथा मुकाबला सोमवार को दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। ये दोनों टीमें ग्रुप डी का हिस्सा हैं। पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका ने मेजबानों को 3-0 से हराया था। अब दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने अपने-अपने अभ्यास मैचों में जीत दर्ज कर चुकी हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को 35 रनों से हराया था। इसके बाद श्रीलंका ने आयरलैंड को 41 रनों से हराया था। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी मजबूत है जबकि श्रीलंका के पास विविधतापूर्ण गेंदबाजी आक्रमण है। दोनों टीम अपने मजबूत पक्षों पर ध्यान देकर शुरू में ही अंक तालिका में खाता खोलने की कोशिश करेंगे। ग्रुप डी में इन दोनों टीमों के अलावा नीदरलैंड, बांग्लादेश और नेपाल की टीम हैं। 
विज्ञापन


श्रीलंका और द. अफ्रीका के हेड-टु-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमें चार बार टी20 विश्व कप में आमने-सामने आ चुके हैं। इसमें तीन बार दक्षिण अफ्रीका ने जीत का स्वाद चखा है। वहीं, श्रीलंका को सिर्फ एक बार जीत मिली है। 2014 में श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को चार रनों से हराया था। टी20 विश्व कप 2021 के बाद दोनों टीमें पहली बार अब आमने-सामने होंगी। टी20 फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच 17 मैच खेले गए हैं। इनमें दक्षिण अफ्रीका ने 12 और श्रीलंका ने पांच मैचों में जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफ्रीकी बल्लेबाजों को रहना होगा श्रीलंकाई गेंदबाजों से सावधान
दक्षिण अफ्रीका की टीम में कप्तान एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, क्विंटन डिकॉक, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं। क्लासेन और स्टब्स हाल ही में आईपीएल में खेलते नजर आए थे। सनराइजर्स की तरफ से खेलते हुए क्लासेन ने 16 मैचों में 471 रन बनाए। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 378 रन बनाए। स्पिनर्स के खिलाफ ये दोनों बल्लेबाज खतरनाक साबित होते हैं। ऐसे में श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा और महीश तीक्षणा को सावधान रहना होगा।

श्रीलंका के बल्लेबाजों को टी20 विश्व कप 2024 में आगे बढ़ने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा। उनकी टीम में अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज, विस्फोटक कुसल मेंडिस और धनंजय डी सिल्वा जैसे बल्लेबाज हैं, जबकि पूर्व कप्तान दासुन शनाका निचले क्रम में कुछ तेज रन बनाकर टीम को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।

टी20 विश्व कप 2024 के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं
दक्षिण अफ्रीका:
एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जॉनसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नोर्त्जे, कागिसो रबाडा, रेयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।


श्रीलंका: वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चरिथ असलंका, कुशल मेंडिस, पथुम निसांका, कामिंडु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा, महेश तीक्षणा, दुनिथ वेल्लालेज, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, मथेशा पथिराना, दिलशान मदुशंका। यात्रा रिजर्व: असिथा फर्नांडो, विजयकांत व्यासकांथ, भानुका राजपक्षे, जनिथ लियानागे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed