फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2024 IND W vs NZ W Dead Ball Controversy Rule Explained Why Umpire Changed Decision After Runout

Dead Ball Rule Explained: रनआउट के बावजूद अंपायर ने बदला फैसला, हरमनप्रीत की हुई अंपायर से बहस, जानें नियम

Sat, 05 Oct 2024 01:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 05 Oct 2024 01:49 PM IST
सार

हम यहां विवाद से जुड़े सभी कारणों पर चर्चा करेंगे और यह भी बताएंगे कि नियम क्या कहते हैं...
 

विज्ञापन
T20 World Cup 2024 IND W vs NZ W Dead Ball Controversy Rule Explained Why Umpire Changed Decision After Runout
हरमनप्रीत की हुई अंपायर से बहस - फोटो : twitter

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप में भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं हो सकी। पहले ही मैच में उन्हें न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गया यह मुकाबला भारत की शिकस्त से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में रहा। इस दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की अंपायर से बहस भी हुई। हम यहां विवाद से जुड़े सभी कारणों पर चर्चा करेंगे और यह भी बताएंगे कि नियम क्या कहते हैं...
विज्ञापन

 

T20 World Cup 2024 IND W vs NZ W Dead Ball Controversy Rule Explained Why Umpire Changed Decision After Runout
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : twitter
कहां से हुई विवाद की शुरुआत?
यह मामला अमेलिया कर के रनआउट से जुड़ा है। दरअसल, 14वें की आखिरी गेंद पर अमेलिया कर और सोफी डिवाइन ने आसानी से एक रन लिया। तभी अंपायर ने  इस ओवर को खत्म करार दिया और दीप्ति शर्मा को उनकी कैप थमाई। हालांकि, न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने एक और रन चुराने की कोशिश की। कर जब तक क्रीज पर पहुंचे तब तक हरमनप्रीत ने विकेटकीपर (ऋचा घोष) की तरफ गेंद फेंकी और अमेलिया को रन आउट कराया। हैरानी की बात यह है कि अंपायर्स ने इसे डेड बॉल करार दिया। इसके पीछे उन्होंने नियमों का हवाला दिया, जिसको लेकर भारतीय कप्तान की ऑनफील्ड अंपायर जैकलीन विलियम्स और अन्ना हैरिस से बहस हो गई। इस दौरान भारतीय टीम के कोच अमोल मजूमदार को भी चौथे अंपायर से चर्चा करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

T20 World Cup 2024 IND W vs NZ W Dead Ball Controversy Rule Explained Why Umpire Changed Decision After Runout
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : twitter
नियम क्या कहते हैं?
डेड बॉल से संबंधित नियम 20 के क्लॉज 20.1 में कहा गया है, गेंद को तब डेड माना जाएगा जब गेंदबाज केछोर के अंपायर को यह स्पष्ट हो जाए कि फील्डिंग साइड और विकेट पर मौजूद दोनों बल्लेबाजों ने इसे खेल में नहीं माना है। इसका अर्थ यह है कि फील्डिंग साइड विकेट के लिए थ्रो नहीं करेगी और बल्लेबाज भी रन के लिए दौड़ नहीं लगाएंगे। इसके बावजूद भी अगर बल्लेबाज दौड़ लगाते हैं तो डेड बॉल करार दिए जाने के बाद रन मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन

T20 World Cup 2024 IND W vs NZ W Dead Ball Controversy Rule Explained Why Umpire Changed Decision After Runout
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : twitter
क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था एमसीसी के अनुसार इन स्थितियों में डेड बॉल करार दी जाती है...
  • 20.1.1 गेंद तब डेड हो जाती है जब
  • 20.1.1.1 यह विकेटकीपर या गेंदबाज के हाथों में आ जाती है।
  • 20.1.1.2 बाउंड्री लग जाती है।
  • 20.1.1.3 बल्लेबाज आउट हो जाता है। आउट होने की घटना के वक्त से ही गेंद को डेड मान लिया जाएगा।
  • 20.1.1.4 चाहे वह खेली गई हो या नहीं, वह बल्लेबाज के बल्ले और शरीर के बीच या उसके कपड़ों या उपकरणों के बीच फंस जाती है।
  • 20.1.1.5 चाहे खेली गया हो या नहीं, यह बल्लेबाज के कपड़ों या उपकरणों या अंपायर के कपड़ों में फंस जाती है।
  • 20.1.1.6 नियम 24.4 (खिलाड़ी द्वारा बिना अनुमति के वापस लौटना) या 28.2 (गेंद को फील्ड करना) में से किसी के तहत कोई अपराध होता है जिसके परिणामस्वरूप पेनल्टी रन दिए जाते हैं। गेंद को ओवर में से एक नहीं माना जाएगा।
  • 20.1.1.7 नियम 28.3 (फील्डिंग साइड के सुरक्षात्मक हेलमेट) का उल्लंघन होता है।
  • 20.1.1.8 नियम 12.9 (मैच का समापन) में बताए गए किसी भी तरीके से मैच समाप्त हो जाता है।
  • 20.1.2 गेंद को तब डेड माना जाएगा जब गेंदबाज के छोर के अंपायर को यह स्पष्ट हो जाए कि फील्डिंग साइड और विकेट पर मौजूद दोनों बल्लेबाजों ने इसे खेल में नहीं माना है।
  • 20.2 गेंद को मान्यता देना
  • गेंद का अंतिम रूप से मान्यता देना है या नहीं, यह केवल अंपायर को तय करना है।
  • 20.3 ओवर की समाप्ति या समय की समाप्ति
  • तब तक ओवर की समाप्ति और अवधि की समाप्ति होनी चाहिए जब तक गेंद को डेड न करार दिया जाए।

T20 World Cup 2024 IND W vs NZ W Dead Ball Controversy Rule Explained Why Umpire Changed Decision After Runout
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : @BCCIWomen
ग्रुप ए की अंक तालिका का हाल
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रन से हरा दिया। हरमनप्रीत कौर की टीम इस शिकस्त के साथ ग्रुप ए की अंक तालिका में चौथे पायदान पर पहुंच गई। वहीं, सोफी डिवाइन की टीम जीत के बाद पहले स्थान पर पहुंच गई। दूसरे पायदान पर पाकिस्तान की सेना है, जिन्होंने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ 31 रनों से जीत दर्ज की थी। दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। सोफी डिवाइन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत कीवियों ने 20 ओवर में चार विकेट पर 160 रनों का स्कोर तैयार किया। जवाब में भारतीय टीम 19 ओवर में 10 विकेट पर 102 रन ही बना सकी। 

T20 World Cup 2024 IND W vs NZ W Dead Ball Controversy Rule Explained Why Umpire Changed Decision After Runout
हरमनप्रीत कौर (भारत बनाम न्यूजीलैंड) - फोटो : twitter
ताश के पत्तों की तरह बिखरी भारतीय सेना
भारत की शुरुआत इस मैच में कुछ खास नहीं हुई। शेफाली वर्मा को कार्सन ने दूसरे ही ओवर में अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना सकीं। कीवी गेंदबाज ने ही स्मृति मंधाना को भी आउट किया। उप-कप्तान सिर्फ 12 रन बना सकीं। इस मुकाबले में भारत का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। हरमनप्रीत 15, जेमिमा 13, ऋचा 12, दीप्ति 13, अरुंधति एक, पूजा आठ, श्रेयंका सात, रेणुका सिंह शून्य और आशा शोभना छह* रन बना सकीं। न्यूजीलैंड के लिए रोजमैरी मायर ने चार, ली ताहुहु ने तीन, एडेन कार्सन ने दो और अमेलिया कर ने एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed