फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2024 full schedule, Format, match timing (IST), venue, Team India Pakistan Schedule

T20 World Cup Schedule: अगर फाइनल तक पहुंचे तो नौ मैच खेलेगी टीम इंडिया; देखें टी20 विश्व कप का पूरा शेड्यूल

Sat, 01 Jun 2024 04:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 01 Jun 2024 04:51 PM IST
सार

सभी टीमों को पांच-पांच टीम के चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका के साथ रखा गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच एक जून को कनाडा और अमेरिका के बीच होगा।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024 full schedule, Format, match timing (IST), venue, Team India Pakistan Schedule
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 को शुरू होने में अब बस कुछ समय बचा है। इस साल टी20 विश्व कप के मैच वेस्टइंडीज और अमेरिका के नौ स्थानों पर खेले जाएंगे। इनमें वेस्टइंडीज के छह और अमेरिका के तीन स्थान हैं। इंग्लैंड की टीम डिफेंडिंग चैंपियन है। उसने 2022 में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था। भारतीय टीम की नजर दूसरी बार चैंपियन बनने पर है। टीम इंडिया ने 2007 में उद्घाटन संस्करण में यह खिताब अपने नाम किया था। इसके 17 साल बीत गए, लेकिन टीम एक भी बार टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीत पाई। हालांकि, 2014 में भारतीय टीम फाइनल में और 2016-2022 में सेमीफाइनल में जरूर पहुंची, लेकिन खिताब नहीं जीत पाई। अब रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम से काफी उम्मीदें हैं। 
विज्ञापन

सबसे बड़ा टी20 विश्व कप
वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले इस टूर्नामेंट को अब तक का सबसे बड़ा टी20 विश्व कप कहा जा रहा है। इसमें कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को पांच-पांच टीम के चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका के साथ रखा गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच एक जून को कनाडा और अमेरिका के बीच होगा। वहीं, फाइनल मैच 29 जून को बारबाडोस के मैदान पर खेला जाएगा। भारत का पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ होगा। वहीं, भारत पाकिस्तान मैच नौ जून को खेला जाएगा। भारत का तीसरा मैच 12 जून को अमेरिका और चौथा मैच 15 जून को कनाडा के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

T20 World Cup 2024 full schedule, Format, match timing (IST), venue, Team India Pakistan Schedule
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : amar ujala
तीन चरण में होगा टूर्नामेंट
  • लीग स्टेजः 1-18 जून के बीच खेला जाएगा। हर ग्रुप की टीमें आपस में एक-एक मैच खेलेंगी। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें अगले चरण में जगह बनाएंगी।
  • सुपर-8: 19-24 जून के बीच खेला जाएगा। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें यहां भाग लेंगी। कुल आठ टीमें आपस में एक-एक मैच खेलेंगी। यहां से शीर्ष चार टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी।
  • नॉकआउटः सुपर-8 में बेहतर खेल दिखाने वाली सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। पहला सेमीफाइनल 26 जून और दूसरा सेमीफाइनल मैच 27 जून को होगा। इसके बाद दोनों सेमीफाइनल के विजेताओं के बीच 29 जून को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन


टी20 विश्व कप 2024 का पूरा शेड्यूल
मैच दिन, तारीख मैच समय
(भारतीय समयानुसार)
जगह
यूएसए बनाम कनाडा रविवार, 2 जून सुबह 6 बजे से डलास
वेस्टइंडीज बनाम पापुआ न्यू गिनी रविवार, 2 जून रात 8 बजे से गयाना
नामीबिया बनाम ओमान सोमवार, 3 जून सुबह 6 बजे से बारबाडोस
श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका सोमवार, 3 जून रात 8 बजे से न्यूयॉर्क
अफगानिस्तान बनाम युगांडा मंगलवार, 4 जून सुबह 6 बजे से गयाना
इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड मंगलवार, 4 जून रात 8 बजे से बारबाडोस
नीदरलैंड बनाम नेपाल मंगलवार, 4 जून रात 9 बजे से डलास
भारत बनाम आयरलैंड बुधवार, 5 जून रात 8 बजे से न्यूयॉर्क
पापुआ न्यू गिनी बनाम युगांडा गुरुवार, 6 जून सुबह 5 बजे से गयाना
ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान गुरुवार, 6 जून सुबह 6 बजे से बारबाडोस
यूएसए बनाम पाकिस्तान गुरुवार, 6 जून रात 9 बजे से डलास
नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड शुक्रवार, 7 जून रात 12.30 बजे से बारबाडोस
कनाडा बनाम आयरलैंड शुक्रवार, 7 जून रात 8 बजे से न्यूयॉर्क
न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान शनिवार, 8 जून सुबह 5 बजे से गयाना
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश शनिवार, 8 जून सुबह 6 बजे से डलास
नीदरलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका शनिवार, 8 जून रात 8 बजे से न्यूयॉर्क
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड शनिवार, 8 जून रात 10.30 बजे से बारबाडोस
वेस्टइंडीज बनाम युगांडा रविवार, 9 जून सुबह 6 बजे से गयाना
भारत बनाम पाकिस्तान रविवार, 9 जून रात 8 बजे से न्यूयॉर्क
ओमान बनाम स्कॉटलैंड रविवार, 9 जून रात 10.30 बजे से एंटीगुआ
दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश सोमवार, 10 जून रात 8 बजे से न्यूयॉर्क
पाकिस्तान बनाम कनाडा मंगलवार, 11 जून रात 8 बजे से न्यूयॉर्क
श्रीलंका बनाम नेपाल बुधवार, 12 जून सुबह 5 बजे से फ्लोरिडा
ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया बुधवार, 12 जून सुबह 6 बजे से एंटीगुआ
यूएसए बनाम भारत बुधवार, 12 जून रात 8 बजे से न्यूयॉर्क
वेस्ट इंडीज बनाम न्यूजीलैंड गुरुवार, 13 जून सुबह 6 बजे से त्रिनिदाद और टोबैगो
बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड गुरुवार, 13 जून रात 8 बजे से सेंट विंसेंट
इंग्लैंड बनाम ओमान शुक्रवार, 14 जून रात 12.30 बजे से एंटीगुआ
अफगानिस्तान बनाम पापुआ न्यू गिनी शुक्रवार, 14 जून सुबह 6 बजे से त्रिनिदाद और टोबैगो
यूएसए बनाम आयरलैंड शुक्रवार, 14 जून रात 8 बजे से फ्लोरिडा
दक्षिण अफ्रीका बनाम नेपाल शनिवार, 15 जून सुबह 5 बजे से सेंट विंसेंट
न्यूजीलैंड बनाम युगांडा शनिवार, 15 जून सुबह 6 बजे से त्रिनिदाद और टोबैगो
भारत बनाम कनाडा शनिवार, 15 जून रात 8 बजे से फ्लोरिडा
नामीबिया बनाम इंग्लैंड शनिवार, 15 जून रात 10.30 बजे से एंटीगुआ
ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड रविवार, 16 जून सुबह 6 बजे से सेंट लूसिया
पाकिस्तान बनाम आयरलैंड रविवार, 16 जून रात 8 बजे से फ्लोरिडा
बांग्लादेश बनाम नेपाल सोमवार, 17 जून सुबह 5 बजे से सेंट विंसेंट
श्रीलंका बनाम नीदरलैंड सोमवार, 17 जून सुबह 6 बजे से सेंट लूसिया
न्यूजीलैंड बनाम पापुआ न्यू गिनी सोमवार, 17 जून रात 8 बजे से त्रिनिदाद और टोबैगो
वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान मंगलवार, 18 जून सुबह 6 बजे से सेंट लूसिया
सुपर-8 राउंड----------------------------------------------------------------------------------------------------
A2 बनाम D1 बुधवार, 19 जून रात 8 बजे से एंटीगुआ
B1 बनाम C2 गुरुवार, 20 जून सुबह 6 बजे से सेंट लूसिया
C1 बनाम A1 गुरुवार, 20 जून रात 8 बजे से बारबाडोस
B2 बनाम D2 शुक्रवार, 21 जून सुबह 6 बजे से एंटीगुआ
B1 बनाम D1 शुक्रवार, 21 जून रात 8 बजे से सेंट लूसिया
A2 बनाम C2 शनिवार, 22 जून सुबह 6 बजे से बारबाडोस
A1 बनाम D2 शनिवार, 22 जून रात 8 बजे से एंटीगुआ
C1 बनाम B2 रविवार, 23 जून सुबह 6 बजे से सेंट विंसेंट
A2 बनाम B1 रविवार, 23 जून रात 8 बजे से बारबाडोस
C2 बनाम D1 सोमवार, 24 जून सुबह 6 बजे से एंटीगुआ
B2 बनाम A1 सोमवार, 24 जून रात 8 बजे से सेंट लूसिया
C1 बनाम D2 मंगलवार, 25 जून सुबह 6 बजे से सेंट विंसेंट
नॉकआउट-------------------------------------------------------------------------------------------------------
सेमीफाइनल-1 गुरुवार, 27 जून सुबह 6 बजे से त्रिनिदाद और टोबैगो
सेमीफाइनल-2 गुरुवार, 27 जून रात 8 बजे से गयाना
फाइनल शनिवार, 29 जून रात 8 बजे से बारबाडोस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed