फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World cup 2024 : coach Rahul Dravid not ready to reveal cards on openers before match against Ireland

T20 World cup : टूर्नामेंट में कैसा रहेगा भारत का बल्लेबाजी संयोजन? द्रविड़ ने ओपनिंग जोड़ी को लेकर कही ये बात

Tue, 04 Jun 2024 11:32 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 04 Jun 2024 11:32 AM IST
सार

बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान रोहित शर्मा के साथ संजू सैमसन ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर उतरे थे। आमतौर पर यशस्वी जायसवाल सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरते हैं, लेकिन अभ्यास मैच के दौरान यशस्वी को मौका नहीं मिला।

विज्ञापन
T20 World cup 2024 : coach Rahul Dravid not ready to reveal cards on openers before match against Ireland
विराट कोहली-राहुल द्रविड़ - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेगी। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में यशस्वी जायसवाल की जगह संजू सैमसन को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए उतारा था। तभी से इस पर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या भारत इस टूर्नामेंट में अपने शीर्ष क्रम में बदलाव करेगा? मैच से ठीक पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने भी इसे लेकर चुप्पी तोड़ी, लेकिन अपने पत्ते खोलने से साफ मना कर दिया। 
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ सैमसन ने की ओपनिंग
बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान रोहित शर्मा के साथ संजू सैमसन ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर उतरे थे। आमतौर पर यशस्वी जायसवाल सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरते हैं, लेकिन अभ्यास मैच के दौरान यशस्वी को मौका नहीं मिला। संजू सैमसन को मौका मिला, लेकिन वह इस अवसर को भुना नहीं सके और छह गेंद खेल एक रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ नहीं खेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'टीम में कई विकल्प मौजूद'
द्रविड़ ने कहा कि टीम के पास कई विकल्प मौजूद है और टीम प्रबंधन परिस्थिति को देखते हुए ही संयोजन पर कोई निर्णय लेगी। द्रविड़ ने कहा, हमारे पास विकल्प मौजूद हैं इसलिए हम अभी अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं। हमारे पास रोहित, यशस्वी और कोहली भी उपलब्ध हैं जिन्होंने आईपीएल में ओपनिंग के तौर पर शुरुआत की है। हम तीनों विकल्प को देखते हुए ही टीम का चयन करेंगे और परिस्थितियों को देखेंगे तब कोई निर्णय लेंगे। 
विज्ञापन

यशस्वी का क्या होगा?
अगर रोहित और कोहली ओपनिंग के तौर पर उतरे तो यशस्वी का क्या होगा? क्या उन्हें तीसरे नंबर पर उतारा जाएगा या फिर वह प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं होंगे? यह ऐसा सवाल है जिस पर सभी की निगाहें होंगी। यशस्वी का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में काफी निराशाजनक रहा था, वहीं दूसरी ओर कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद वापसी करने वाले पंत ने आईपीएल में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। 

भारत नहीं करेगा पिच की शिकायत
न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम की पिच को लेकर हाल ही में काफी चर्चा चली थी, लेकिन द्रविड़ का कहना है कि भारत पिच को लेकर कोई शिकायत नहीं करेगा। भारतीय कोच ने कहा कि उनकी टीम परिस्थितियों के साथ ढल जाएगी। द्रविड़ ने कहा, हमने यहां तीन अभ्यास सीजन रखे। तीसरे सीजन से विकेट थोड़ा बेहतर होता जा रहा है, लेकिन पिच तो पिच ही है। पिच के साथ-साथ आपको ढलना ही होता है। इसलिए हम इसे लेकर कोई शिकायत नहीं करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed