फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2022: Pakistan team announced for T20 World Cup, Fakhar Zaman out, Shaheen Afridi back

T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम का एलान, फखर जमान को किया बाहर, शाहीन अफरीदी की वापसी

Thu, 15 Sep 2022 06:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 15 Sep 2022 06:28 PM IST
सार

टीम की कमान बाबर आजम ही संभालेंगे। वहीं, एशिया कप में खराब प्रदर्शन करने वाले फखर जमान को स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है। वह रिजर्व के तौर पर ऑस्ट्रेलिया जाएंगे।

विज्ञापन
T20 World Cup 2022: Pakistan team announced for T20 World Cup, Fakhar Zaman out, Shaheen Afridi back
पाकिस्तान की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का एलान कर दिया है। टीम की कमान बाबर आजम ही संभालेंगे। वहीं, एशिया कप में खराब प्रदर्शन करने वाले फखर जमान को स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है। वह रिजर्व के तौर पर ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। वहीं, तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की टीम में वापसी हुई है। वह चोट की वजह से एशिया कप नहीं खेल पाए थे। 
विज्ञापन

T20 World Cup 2022: Pakistan team announced for T20 World Cup, Fakhar Zaman out, Shaheen Afridi back
शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर।

रिजर्व: फखर जमान, मोहम्मद हारिस, शहनवाज दहानी।

View this post on Instagram

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

विज्ञापन
विज्ञापन

T20 World Cup 2022: Pakistan team announced for T20 World Cup, Fakhar Zaman out, Shaheen Afridi back
फखर जमान - फोटो : सोशल मीडिया
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम में शामिल ज्यादातर खिलाड़ी वही हैं, जो एशिया कप में थे। इसके अलावा बल्लेबाज हैदर अली और शान मसूद की भी वापसी हुई है। पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने एकबार फिर मध्यक्रम में इफ्तिखार अहमद और खुशदिल शाह पर भरोसा जताया है। यह दोनों एशिया कप के दौरान खराब फॉर्म में थे। पाकिस्तान की गेंदबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। 

I told Hasnain, give me your bat as my bat isn't that good': How Naseem Shah  used Mohammad Hasnain's bat to hit the final two sixes vs Afghanistan |  Sports News,The Indianनसीम शाह और मोहम्मद हसनैन
 
विज्ञापन

एशिया कप में चमके तेज गेंदबाज नसीम शाह और मोहम्मद हसनैन के अलावा टीम के पास हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी हैं। बैकअप के तौर पर पाकिस्तान के पास मोहम्मद वसीम जूनियर हैं। स्पिन में टीम के पास शादाब खान और मोहम्मद नवाज के अलावा उस्मान कादिर हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में भी बाबर और रिजवान ओपनिंग करते दिख सकते हैं। वहीं, फिनिशर का जिम्मा एकबार फिर आसिफ अली को सौंपा गया है।

Haris Rauf, Shaheen Afridi ranked amongst top wicket-takers in T20s since  2020
हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी

तेज गेंदबाज हसन अली को भी टीम से बाहर कर दिया गया है। रिजर्व खिलाड़ियों में फखर के अलावा मोहम्मद हारिस और शहनवाज दहानी को रखा गया है। पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप में पहला मैच भारत के खिलाफ 23 अक्तूबर को खेलना है। यह मैच मेलबर्न में खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंग्लैंड के खिलाफ सात मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। साथ ही न्यूजीलैंड में त्रिकोणीय सीरीज भी खेलेगी। भारत-पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप मैच के सभी टिकट मिनटों में ही बिक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed