फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2022 Marco Jansen replaces injured Dwaine Pretorius in South Africa squad

T20 World Cup: मार्को यानसेन टी20 वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल, ड्वेन प्रिटोरियस की जगह लेंगे

Wed, 12 Oct 2022 02:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन Published by: रोहित राज Updated Wed, 12 Oct 2022 02:35 PM IST
सार

यानसेन भारत के खिलाफ टी20 सीरीज 1-2 से हारने वाली टीम के सदस्य थे। उन्होंने तीसरे मैच में 26 रन देकर तीन विकेट लिए थे। उस मुकाबले को अफ्रीकी टीम ने 49 रन से अपने नाम किया था।

विज्ञापन
T20 World Cup 2022 Marco Jansen replaces injured Dwaine Pretorius in South Africa squad
मार्को यानसेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किया है। वह चोटिल ड्वेन प्रिटोरियस की जगह लेंगे। बुधवार (12 अक्तूबर) को क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने इसकी घोषणा की। यानसेन पहले स्टैंडबाय खिलाड़ियों का हिस्सा थे। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले यानसेन की जगह स्टैंडबाय के तौर पर अब लिजाद विलियम्स से टीम से जुड़ेंगे।
विज्ञापन


सीएसए ने अपने बयान में कहा, "क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) की राष्ट्रीय चयन समिति ने आज ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में मार्को यानसेन को शामिल किया है। 22 वर्षीय यह गेंदबाज चोटिल ड्वेन प्रिटोरियस की जगह लेगा। प्रिटोरियस भारत के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में अंगूठा चोटिल करवा बैठे थे।''
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: T20 World Cup: टी20 में चेज करने में माहिर है टीम इंडिया, लक्ष्य का पीछा करते हुए इस साल 11 में से नौ मैच जीते
विज्ञापन
विज्ञापन


यानसेन भारत के खिलाफ टी20 सीरीज 1-2 से हारने वाली टीम के सदस्य थे। उन्होंने तीसरे मैच में 26 रन देकर तीन विकेट लिए थे। उस मुकाबले को अफ्रीकी टीम ने 49 रन से अपने नाम किया था। प्रिटोरियस ने इस साल आठ टी20 मैचों में 12 विकेट लिए थे। इस दौरान उनका औसत 20.66 का रहा। वह निचले क्रम में तेजी से रन बनाने के लिए भी जाने जाते हैं।


ऑस्ट्रेलिया में आठवें टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 16 अक्तूबर को होने जा रहा है। 29 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 45 मैच खेले जाएंगे। टीमों की बात करें तो 16 देश इसमें हिस्सा ले रहे हैं। आठ टीमों को सुपर-12 में सीधे जगह मिली है। वहीं, आठ टीमें पहले दौर में खेलेंगी। वहां दो ग्रुपों में चार-चार टीमों को बांटा गया है। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-12 में प्रवेश करेंगी। पहले दौर के मुकाबले 16 अक्तूबर से खेले जाएंगे। वहीं, सुपर-12 की शुरुआत 22 अक्तूबर को होगी।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: टी20 में ऑस्ट्रेलियाई मैदानों पर टीम इंडिया का बेहतरीन रिकॉर्ड, 12 में से जीत चुके सात मैच

दक्षिण अफ्रीका की टीम:  तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिच क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, एनरिच नोर्त्जे, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, रिले रॉसो , तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।

रिजर्व खिलाड़ी: ब्योर्न फोर्च्यून, एंडिले फेहलुकवायो और लिजाद विलियम्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed