{"_id":"635a47d9a4a61d17a360785c","slug":"t20-world-cup-2022-australian-cricketer-matthew-wade-tests-positive-for-covid-19-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: जैम्पा के बाद ऑस्ट्रेलिया का यह बल्लेबाज भी कोरोना संक्रमित, मैक्सवेल को मिल सकती है नई जिम्मेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: जैम्पा के बाद ऑस्ट्रेलिया का यह बल्लेबाज भी कोरोना संक्रमित, मैक्सवेल को मिल सकती है नई जिम्मेदारी
Thu, 27 Oct 2022 02:42 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 27 Oct 2022 02:42 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट ने भी उम्मीद जताई है कि वेड अगले मैच में खेल सकते हैं। हालांकि, वेड के न खेलने पर डेविड वॉर्नर, एरॉन फिंच या ग्लेन मैक्सवेल विकेटकीपिंग कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबला 28 अक्तूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होना है।
विज्ञापन
मैथ्यू वेड
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टी20 वर्ल्ड कप के डिफेंडिंग चैंपियंस ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। एडम जैम्पा श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले कोरोना संक्रमित हुए थे। अब इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड भी संक्रमित हो गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को आगे के मैच में मुश्किलों को सामना करना पड़ा सकता है, क्योंकि टीम के पास कोई भी बैकअप विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं है।
विज्ञापन
हालांकि, आईसीसी ने कोरोना संक्रमित खिलाड़ियों को भी खेलने की इजाजत दी है, लेकिन वह टीम के मेडिकल एक्सपर्ट्स से क्लीन चिट मिलने के बाद ही खेल सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट ने भी उम्मीद जताई है कि वह खेल सकते हैं। हालांकि, वेड के न खेलने पर डेविड वॉर्नर, एरॉन फिंच या ग्लेन मैक्सवेल विकेटकीपिंग कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबला 28 अक्तूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट डॉट कॉम के मुताबिक, वेड में कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं हैं और वह अगले मुकाबले में खेल सकते हैं। 34 साल के वेड के अलावा पहले जोश इंगलिस को भी चुना गया था, लेकिन इंगलिस चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए थे। उनकी जगह ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को स्क्वॉड में शामिल किया गया था। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के नेट्स सेशन से एक बड़ी खबर सामने आई है। ऑलराउंडर मैक्सवेल को नेट्स सेशन में विकेटकीपिंग ग्लव्स के साथ देखा गया है। असिस्टेंट कोच आंद्रे बोरोवेच के साथ प्रैक्टिस करते हुए देखा गया।
हालांकि, जैम्पा अब कोरोना निगेटिव आ चुके हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट दो बार निगेटिव आई और वह टीम से वापस से जुड़ चुके हैं और गेंदबाजी प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को होने वाले मैच को वर्चुअल नॉकआउट माना जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल ग्रुप-1 के पॉइंट्स टेबल में पांचवें और इंग्लैंड तीसरे स्थान पर है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों ने दो-दो मैच खेले हैं और एक-एक मैच गंवाए हैं। इंग्लैंड को आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड ने हराया था। ग्रुप-1 में टॉप पर फिलहाल न्यूजीलैंड और दूसरे स्थान पर श्रीलंका है।
ऑस्ट्रेलिया टीम: एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, एरॉन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, एडम जैम्पा।