{"_id":"617a5bfd29dcb0667f586437","slug":"t20-world-cup-2021-south-africa-quinton-de-kock-declared-himself-available-for-the-rest-of-t20-world-cup-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: डिकॉक बोले- 'शेष मैचों के लिए उपलब्ध हूं', इस वजह के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेले थे मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: डिकॉक बोले- 'शेष मैचों के लिए उपलब्ध हूं', इस वजह के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेले थे मुकाबला
Thu, 28 Oct 2021 01:44 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:44 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विटन डिकॉक ने कहा है कि वह टी-20 विश्व कप में शेष मैचों के लिए उपलब्ध हैं। 26 अक्तूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ब्लैक लाइव्स मैटर को सपोर्ट नहीं करने के लिए उन्हें बाहर बैठना पड़ा था।
विज्ञापन
क्विंटन डिकॉक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने टी-20 विश्व कप में बाकी मैचों के लिए खुद को उपलब्ध बताया है। 26 अक्तूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ब्लैक लाइव्स मैटर को सपोर्ट नहीं करने की वजह से उन्हें बाहर बैठना पड़ा था। मैच से बाहर होने के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि डिकॉक अब शायद ही विश्व कप में खेलें। लेकिन उन्होंने अपने बयान से साफ कर दिया कि वह शेष मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। उनके इस बयान को क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने आज जारी किया है। 30 अक्तूबर को दक्षिण अफ्रीका की टीम श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलेगी।
विज्ञापन
नस्लवाद मुहिम में शामिल नहीं हुए थे डिकॉक
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को टी-20 विश्व कप मैचों से पहले नस्लवाद के खिलाफ मुहिम में शामिल होने को कहा था मगर टीम के पूर्व कप्तान क्विंटन डिकॉक ने व्यक्तिगत निर्णय लेते हुए ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद उन्हें विंडीज टीम के खिलाफ खेले गए मैच की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई। उनकी जगह हेनरिक क्लासेन बतौर विकेटकीपर मैच में शामिल किए गए थे। जबकि रीज हेंड्रिक्स को सलामी बल्लेबाज रूप में जगह दी गई थी।
विज्ञापन
डिकॉक ने मांगी माफी
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में ब्लैक लाइव्स मैटर को सपोर्ट नहीं करने के लिए क्विंटन डिकॉक ने माफी माफी है। अपना बचाव करते हुए कहा उन्होंने कहा, आने वाले समय में वह ब्लैक लाइव्स मैटर को सपोर्ट करने के लिए घुटने टेकेंगे। उन्होंने कहा, मैं अपने साथियों और प्रशंसकों से सॉरी कहकर शुरुआत करना चाहूंगा, मैं कभी भी इसे क्विंटन मुद्दा नहीं बनाना चाहता था, मैं नस्लवाद के खिलाफ खड़े होने के महत्व को समझता हूं, मैं एक उदाहरण स्थापित करने के लिए खिलाड़ियों के रूप में हमारी जिम्मेदारी भी समझता हूं। उन्होंने आगे कहा, अगर मैं घुटने टेककर दूसरों को शिक्षित करने में मदद करता हूं और दूसरों के जीवन को बेहतर बनाता हूं तो मुझे ऐसा करने में बहुत खुशी होती है, मेरा मतलब वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलकर अपमान करना नहीं था, खासकर खुद वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ, हो सकता है कि कुछ लोग यह न समझें, मेरे माध्यम से अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हों उसके लिए मुझे गहरा खेद है।
विज्ञापन