फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021 Rumoured girlfriend Athiya Shetty celebrates KL Rahuls fastest fifty against Scotland

T20 World Cup: केएल राहुल ने ठोका तूफानी अर्धशतक, भारतीय बल्लेबाज की कथित गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी ने स्टेडियम में मनाया जश्न

Sat, 06 Nov 2021 12:46 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 06 Nov 2021 12:46 AM IST
सार

भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के तूफानी अर्धशतक की मदद से भारत ने स्कॉटलैंड के 86 रनों के लक्ष्य को महज 39 गेंदों में हासिल कर लिया। राहुल की पारी ने जहां सभी को झूमने का मौका दिया तो वहीं दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद उनकी कथित गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी भी बेहद उत्साहित नजर आईं।

विज्ञापन
T20 World Cup 2021 Rumoured girlfriend Athiya Shetty celebrates KL Rahuls fastest fifty against Scotland
केेएल राहुल के अर्धशतक पर खुश हुईं आथिया शेट्टी - फोटो : social media

विस्तार

भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप बी के मुकाबले में उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ आतिशी पारी खेली और महज 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का सबसे तेज अर्धशतक अपने नाम कर लिया। 

विज्ञापन


राहुल के तूफानी अर्धशतक की मदद से भारत ने स्कॉटलैंड के 86 रनों के लक्ष्य को महज 39 गेंदों में हासिल कर लिया। टीम इंडिया को इसका फायदा भी मिला और उसका रन रेट ग्रुप में सबसे अच्छा हो गया। राहुल की पारी ने जहां सभी को झूमने का मौका दिया तो वहीं दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद उनकी कथित गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी भी बेहद उत्साहित नजर आईं। अथिया स्टैंड्स में रोहित शर्मा की पत्नी रितिका के साथ दिखीं। 
विज्ञापन




एक दिन पहले ही अपना 29वं जन्मदिन मनाने वाली अथिया पहली बार स्टेडियम में नहीं पहुंची हैं। इससे पहले यह बॉलीवुड अभिनेत्री भारत-पाकिस्तान के टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में भी टीम इंडिया का सपोर्ट करती दिखी थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर केएल राहुल ने मैच में आक्रामक बल्लेबाज के साथ एक विशेष रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। राहुल अब टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। गौरतलब है कि 2007 में पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई थी और तब पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ महज 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था और यह विश्व रिकॉर्ड आज भी उन्हीं के नाम दर्ज है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed