इस साल दुबई और ओमान में 17 अक्तूबर से लेकर 14 नवंबर तक चलने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने अपनी टीम में बदलाव किए हैं। अक्षर पटेल की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। इसमें तीन स्टैंडबाई खिलाड़ियों के नाम भी शामिल किए गए हैं। इन्हें किसी खिलाड़ी के चोट लगने या अन्य कारणों से टीम से बाहर होने के बाद टीम में शामिल किया जाएगा।
साथ ही आठ खिलाड़ियों को भी शामिल किया है, जो टीम के साथ दौरे में शामिल रहेंगे और टीम की तैयारी में मदद करेंगे। कप्तान विराट कोहली के साथ उपकप्तान के तौर पर रोहित शर्मा टीम इंडिया के विश्व कप की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इस बार टीम में ओपनिंग के लिए कोहली, रोहित और राहुल को शामिल किया गया है। वहीं, मध्यक्रम की चार जगहों के लिए सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और ऋषभ पंत के नाम शामिल किए गए हैं। दूसरी तरफ ऑलराउंडर में रवींद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या को मौका मिला है।
गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार तेज गेंदबाजी का नेतृत्व करेंगे, जबकि स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी जडेजा के अलावा राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन और वरुण चक्रवर्ती के पास रहेगी। भारत अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मैच से करेगा। यह मैच 24 अक्तूबर को खेला जाएगा।
2 of 16
विराट
- फोटो : Amar Ujala
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने करियर में कप्तान के तौर पर पहला आईसीसी टूर्नामेंट जीतने के इरादे से उतरेंगे। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक विराट के कंधों पर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने के साथ शानदार नेतृत्व देने की जिम्मेदारी होगी।
3 of 16
रोहित शर्मा
- फोटो : Amar Ujala
टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा के कंधों पर भारत को तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले रोहित का बल्ला चला तो टीम इंडिया को बड़ा स्कोर बनाने से कोई नहीं रोक पाएगा।
4 of 16
केएल राहुल
- फोटो : Amar Ujala
पिछले कई महीनों से शानदार फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के रूप में भारत के पास ओपनर और मध्यक्रम का विकल्प होगा। राहुल आक्रामक बल्लेबाजी के अलावा जरूरत पड़ने पर मध्यक्रम में टिकाऊ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।
5 of 16
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : Amar Ujala
अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर वनडे, टी-20 और टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले सूर्यकुमार यादव पर भारत के मध्यक्रम की जिम्मेदारी होगी। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सूर्या ने अपनी टीम को कई मैच अपने दम पर जिताए हैं। टीम इंडिया के लिए भी उनसे वैसी ही उम्मीद होगी।