फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021 IND vs PAK Irfan Pathan selected Team India playing XI for the match against Pakistan dropped Ravichandran Ashwin and Ishan Kihsan

IND vs PAK: इरफान पठान ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिेए चुनी भारतीय टीम, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

Thu, 21 Oct 2021 01:25 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 21 Oct 2021 01:25 PM IST
सार

पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप मैच को लेकर भारत की प्लेइंग इलेवन चुनी है। अपनी एकादश टीम में इरफान ने ईशान किशन और रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं दी। 

विज्ञापन
T20 World Cup 2021 IND vs PAK Irfan Pathan selected Team India playing XI for the match against Pakistan dropped Ravichandran Ashwin and Ishan Kihsan
इरफान पठान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने टी-20 विश्व कप में अपना आगाज शुरू करने से पहले वार्म-अप मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने अब तक दो अभ्साय मैच खेले और दोनों जीतने में सफल रही। पहले वार्म-अप मैच में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से रौंदा। वही, दूसरे मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से पटखनी दी। कुल मिलाकर विराट की सेना ने जिस तरह से अभ्यास मैचों में प्रदर्शन किया उससे पता चलता है कि टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के लिेए शानदार तैयारी की है। भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्तूबर को मैच खेला जाएगा। इस मैच को ध्यान में रखते हुए पूर्व क्रिकेट इरफान पठान ने पाकिस्तन के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन टीम चुनी है। 

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों को दी जगह 

इरफान पठान ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा और केएल राहुल को सलामी बल्लेबाज के तौर पर चुना है। वहीं, गजब की फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज इरफान पठान को बाहर कर दिया। इसके बाद तीसरे नंबर पर इरफान ने विराट कोहली को टीमें जगह दी है। जबकि, मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत को रखा है। इसके अलावा ऑलराउंडर के तौर पर पठान ने अनफिट हार्दिक पांड्या को जगह दी है और उनके साथ रवींद्र जडेजा को भी टीम में शामिल किया है। तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार की प्लेइंग इलेवन में जगह दी जबकि, स्पिन में वरुण चक्रवर्ती पर भरोस जताया है। वार्म-अप मैचों में शानदार गेंदबाजी करने वाले आर अश्विन को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टी-20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान

टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। दोनों देशों के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक पांच मैच खेले जा चुके हैं जिनमें भारत ने चार मुकाबले जीते हैं। इस दौरान एक मैच टाई रहा जिसे भारत ने बॉल आउट में अपने नाम किया था। इसके अलावा 50 ओवर के विश्व कप मैचों भारत और पाकिस्तान सात बार आमने-सामने हुए और हर बार टीम इंडिया मैच जीतने में सफल रही। कुल मिलाकर पाकिस्तान को भारत के खिलाफ विश्व कप मैचों में पहली जीत का इंतजार है। 

विज्ञापन

इरफान पठान की प्लेइंग इलेवन-

केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed