फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021 AUS vs PAK Sachin Tendulkar prediction proved to be true said before the semi-final Shaheen Afridi can dismiss Aaron Finch

T20 World Cup: सच साबित हुई सचिन की भविष्यवाणी, सेमीफाइनल से पहले कहा था फिंच को आउट कर सकते हैं शाहीन अफरीदी

Fri, 12 Nov 2021 04:13 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 12 Nov 2021 04:13 PM IST
सार

मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच से पहले भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि शाहीन अफरीदी कंगारू बल्लेबाज आरोन फिंच को आउट कर सकते हैं। उनकी यह भविष्यवाणी सच साबित हुई। 

विज्ञापन
T20 World Cup 2021 AUS vs PAK Sachin Tendulkar prediction proved to be true said before the semi-final Shaheen Afridi can dismiss Aaron Finch
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच से पहले क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने आरोन फिंच को लेकर भविष्यवाणी की थी जो सच साबित हुई। मास्टर बलास्टर ने अपनी उस भविष्यवाणी का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच को लेकर बात की थी।

विज्ञापन


क्या थी सचिन की भविष्यवाणी

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल से पहले सचिन के कहा था कि वह शाहीन अफरीदी और आरोन फिंच के बीच टसल देखना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि फिंच अगर शुरू में शाहीन अफरीदी की गेंद को एक्रॉस जाकर खेलते हैं तो वह या तो एलबीडब्लयू या फिर बोल्ड आउट होंगे। क्रिकेट के भगवान की यह भविष्यवाणी उस वक्त सच साबित हुए जब अफरीदी ने फिंच को गोल्डन डक पर आउट किया। 
विज्ञापन


पारी का आगाज करने आए पिंच शाहीन अफरीदी की एक गेंद को एक्रॉस द लाइन जाकर खेला और गेंद बैट पर न आकर सीधे पैड पर लगी। जैसा कि सचिन ने कहा था कि फिंच एक्रॉस द लाइन जाकर खेलेंगे वह एलबीडब्ल्यू आउट होंगे और ऐसा ही हुआ।. भारत के पूर्व क्रिकेटर ने तब अपनी इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया और लिखा आप उन्हें कभी-कभी सही पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by 100MB (@100masterblaster)



2021 टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बार हारा पाकिस्तान

दुबई में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया। बाबर आजम की टीम ने पहले खेलते हुए चार पर 176 रन बनाए थे। वहीं, जीत के लिए 177 रनों का टारगेट कंगारू टीम ने एक ओवर शेष रहते पूरा कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो मैथ्यू वेड रहे जिन्होंने अंतिम ओवर्स में पाकिस्तानी गेंदबाजी को तहस-नहस करते हुए 17 गेंदों पर 41 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इनिंग्स के दौरान उन्होंने स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी की गेंदों पर लगातार तीन छक्के भी लगाए। टी-20 विश्व कप में यह पाकिस्तान की पहली हार थी। इससे पहले टीम ने विश्व कप में अजेय रहते हुए सेमीफाइनल का सफर तय किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed