T20 WC: विराट कोहली को मिला राहुल गांधी का साथ, कहा- ट्रोलर्स को माफ करें, आप टीम को बचाएं
टीम इंडिया टी-20 विश्व कप में लगातार दो मैच हार चुकी है। पहले पाकिस्तान ने 10 विकेट से और फिर न्यूजीलैंड ने आठ विकेट से शिकस्त दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम इंडिया टी-20 विश्व कप में लगातार दो मैच हार चुकी है। पहले पाकिस्तान ने 10 विकेट से और फिर न्यूजीलैंड ने आठ विकेट से शिकस्त दी। कोहली के समर्थन में राहुल ने कहा- प्रिय विराट, ट्रोलर्स नफरत से भरे हुए हैं, क्योंकि उन्हें कोई प्यार करने वाला नहीं है। उन्हें माफ कर दो। आप सिर्फ अपनी टीम की देखरेख करें।
Dear Virat,
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 2, 2021
These people are filled with hate because nobody gives them any love. Forgive them.
Protect the team.
शमी के सपोर्ट में भी आए थे राहुल
दरअसल, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का समर्थन करने के बाद विराट पर ट्रोलर्स ने हमला किया था। उन्होंने कोहली के परिवार वालों को धमकी तक डे डाली। शमी को राहुल गांधी ने भी सपोर्ट किया था। टी-20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल लग रहा है।