{"_id":"6024d8128ebc3ee91c7ff872","slug":"t-natarajan-will-join-team-india-for-t20-and-odi-series-against-england-tamil-nadu-releases-at-the-request-of-bcci","type":"story","status":"publish","title_hn":"यॉर्कर किंग नटराजन फिर बरपाएंगे कहर, लेकिन इस टूर्नामेंट से हुए बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
यॉर्कर किंग नटराजन फिर बरपाएंगे कहर, लेकिन इस टूर्नामेंट से हुए बाहर
Thu, 11 Feb 2021 12:39 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
टी नटराजन
- फोटो : twitter@BCCI
भारत के उभरते तेज गेंदबाज टी नटराजन एक बार फिर से भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में शामिल किया जा सकता है। यही कारण है कि बीसीसीआई के कहने पर तमिलनाडु की टीम ने उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अपनी टीम से रिलीज कर दिया है।
विज्ञापन
टीएनसीए के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि तमिलनाडु ने नटराजन को रिलीज कर दिया है क्योंकि बीसीसीआई चाहती है कि वे इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए पूरी तरह से तरोताजा रहे।
विज्ञापन
नटराजन की जगह पर आरएस जगनाथ सिनिवास को 20 सदस्यीय दल में शामिल किया गया है। तमिलनाडु की टीम विजय हजारे ट्रॉफी के लिए 13 फरवरी को इंदौर रवाना होगी।
बता दें कि घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत 20 फरवरी से होगी। जबकि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत 12 मार्च से होगी। जबकि दोनों के बीच पहला वनडे मैच 23 मार्च से खेला जाएगा।
विज्ञापन
बात करें तमिलनाडु के 28 वर्षीय तेज गेंदबाज की तो नटराजन ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया था और वे एक ही दौरे पर तीनों प्रारूपों में पदार्पण करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने थे।