फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Syed Mushtaq Ali Trophy, UP lost the match by 11 runs despite Rainas half century

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: रैना के अर्द्धशतक के बावजूद हारा यूपी, पंजाब ने 11 रन से दी शिकस्त 

Mon, 11 Jan 2021 06:09 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 11 Jan 2021 06:09 AM IST
विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali Trophy, UP lost the match by 11 runs despite Rainas half century
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट

पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले सुरेश रैना (56 रन, 50 गेंद, 3 छक्के, 2 चौके) की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेली। टीम में चोट लगने के लंबे समय बाद वापसी करने वाले पेसर भुवनेश्वर (3/22) की उम्दा गेंदबाजी के बावजूद उत्तर प्रदेश को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप ए के अपने पहले ही मैच में पंजाब के हाथों 11 रन से हार मिली।

विज्ञापन


कम स्कोर वाले इस मैच में पंजाब ने ओपनर प्रभसिमरन सिंह (43) और अनमोलप्रीत सिंह (35) की पारियों से सात विकेट पर 134 रन बनाए। उसके बाद उत्तर प्रदेश को पांच विकेट पर 123 रन पर ही रोक दिया। रैना के अलावा माधव कौशिक (21) और ध्रुव जुरेल (23) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। पंजाब की ओर से सिद्धार्थ कौल ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


कर्नाटक ने जम्मू-कश्मीर को 43 रन से हराया 
कर्नाटक ने पदार्पण कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज कृष्णन श्रीजीत (48*) की पारी के बाद प्रसिद्ध कृष्णा (3/34) की अगुवाई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से जम्मू-कश्मीर को 43 रन से हराया। कर्नाटक ने पहले खेलते हुए पांच विकेट विकेट पर 150 रन बनाए। इसके बाद जम्मू-कश्मीर को 18.4 ओवर में 107 रन पर ढेर कर दिया। जम्मू-कश्मीर के चार खिलाड़ी अब्दुल समद (30), शुभम पुंडीर (20), अहमद (18) और कामरान इकबाल (12) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। कर्नाटक के लिए अभिमन्यु मिथुन, जगदीश सुचिता और कृष्णप्पा गौतम ने दो-दो विके लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने त्रिपुरा को छह विकेट से रौंदा 
रेलवे ने त्रिपुरा को छह विकेट से रौंदकर जीत के साथ शानदार आगाज किया। त्रिपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मिलिंद कुमार की 61 रन की नाबाद पारी से तीन विकेट पर 170 रन बनाए। रेलवे ने लक्ष्य को तीन गेंद शेष रहते चार विकेट पर 173 रन बनाकर हासिल कर लिया।  ओपनर मुनाल देवधर ने नाबाद 61,कर्ण शर्मा ने 45 और हर्ष त्यागी ने नाबाद 38 रन बनाए। 

क्रुणाल के ऑलराउंड खेल से बड़ौदा ने उत्तराखंड को हराया 
वड़ोदरा। क्रुणाल पंड्या (76 रन, 2/33) के ऑलराउंड खेल के दम पर बड़ौदा ने रोमांचक मुकाबले में उत्तराखंड को पांच रन से हरा दिया। ग्रुप सी के इस मैच में बड़ौदा ने क्रुणाल और सुमित पटेल (41) के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 89 रन की साझेदारी की बदौलत सात विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में उत्तराखंड की टीम ने दीक्षांशु नेगी (77*) और कुनाल चंदेला (48) की पारियों के बावजूद छह विकेट पर 163 रन ही बना पाई। 


हिमाचल की जीत में चमके रवि और ऋषि 
रवि ठाकुर (53) की अर्द्धशतकीय पारी के बाद ऋषि धवन (3/29) की उम्दा गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 32 रन से जीत से शुुरुआत की। हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 173 रन बनाए। एकांत सेन ने नाबाद 38, आकाश वशिष्ठ ने नाबाद 25 और प्रशांत चोपड़ा ने 28 रन का योगदान दिया। जवाब में छत्तीसगढ़ की टीम अमनदीप खरे की 87 रन की नाबाद पारी के बावजूद आठ विकेट पर 141 रन ही बना पाई। धवन के अलावा वैभव अरोड़ा ने भी दो विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed