फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Syed Mushtaq Ali Trophy: Sheldon Jacksons unbeaten half century helped Saurashtra beat Delhi by 13 runs

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : शेल्डन जैकसन की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी से सौराष्ट्र ने दिल्ली को 13 रनों से हराया

Wed, 10 Nov 2021 05:07 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 10 Nov 2021 05:07 AM IST
सार

सौराष्ट्र ने ग्रुप ई में दूसरे स्थान पर रहते हुए प्री क्वार्टर में प्रवेश किया जहां उसका सामना कर्नाटक से होगा। जैकसन ने चिराग जानी (42) के साथ छठे विकेट के लिए 68 रन जोड़े जिससे सौराष्ट्र ने छह विकेट पर 166 रन बनाए। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप ई में दिल्ली को 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali Trophy: Sheldon Jacksons unbeaten half century helped Saurashtra beat Delhi by 13 runs
Cricket- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

शेल्डन जैकसन (79) की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी से सौराष्ट्र ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप ई में दिल्ली को 13 रन से हराकर उसकी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन


सौराष्ट्र ने ग्रुप ई में दूसरे स्थान पर रहते हुए प्री क्वार्टर में प्रवेश किया जहां उसका सामना कर्नाटक से होगा। जैकसन ने चिराग जानी (42) के साथ छठे विकेट के लिए 68 रन जोड़े जिससे सौराष्ट्र ने छह विकेट पर 166 रन बनाए। दिल्ली के लिए शिवांक वशिष्ठ ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


जवाब की दिल्ली की टीम पांच विकेट पर 153 रन ही बना पाई। उसके बैटर अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए। ध्रुव शोरे (33), अनुज रावत (31), नीतीश राणा (25) और ललित यादव (28) कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश को पराजित कर हैदराबाद क्वार्टर फाइनल में
कप्तान तन्मय अग्रवाल (62) की अर्द्धशतकीय पारी के बाद चमा मिलिंद (5/8) की घातक गेंदबाजी से हैदराबाद ने ई में उत्तर प्रदेश को 29 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। हैदराबाद ने पहले खेलते हुए सात विकेट पर 147 रन बनाए।  जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम 19.2 ओवर में 118 रन पर सिमट गई। अक्शदीप नाथ ने 36 और मनिक बेरी ने 17 रन बनाए।


गुजरात की टीम भी अंतिम-8 में  
दीपक हुड्डा (75) के अर्द्धशतक के बाद मोहित जैन (4/14) और कमलेश (3/25) की उम्दा गेंदबाजी से राजस्थान ने ग्रुप सी में हरियाणा को 30 रन से हराकर लगातार पांचवीं जीत के साथ शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। राजस्थान ने छह विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में हरियाणा की टीम 19.1 ओवर में 125 रन पर ढेर हो गई। बिश्नोई ने 41 व शिवम ने 20 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed