फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   syed mushtaq ali trophy: prithvi shaw and abhay negi fifty, dhawan flop

सैयद मुश्ताक राउंड-अपः धवन का बल्ला फिर रहा खामोश, शॉ-नेगी ने खेली धमाकेदार पारी

Sun, 17 Nov 2019 09:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 17 Nov 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
syed mushtaq ali trophy: prithvi shaw and abhay negi fifty, dhawan flop
SHIKHAR DHAWAN

युवा ओपनर पृथ्वी शॉ (63 रन, 39 गेंद) ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में अर्द्धशतक के साथ वापसी की। उनकी आदित्य तारे (82) के साथ पहले विकेट के लिए 13.4 ओवर में हुई 138 रन की साझेदारी से मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी टूर्नामेंट में असम को 83 रन से पराजित किया।

विज्ञापन


सिद्धेश लाड ने आखिरी ओवरों में 14 गेंद में तीन छक्कों की मदद से नाबाद 32 रन की पारी खेली जिससे मुंबई ने पांच विकेट पर 206 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। असम के लेग स्पिनर रेयान पराग (3/30) ने 14वें ओवर तारे और कप्तान सूर्यकुमार यादव (00) को लगातार दो गेंदों पर चलता किया। बीसीसीआई ने जुलाई में शॉ पर आठ महीने का प्रतिबंध लगाया था जो 16 मार्च 2019 से 15 नवंबर 2019 तक प्रभावी रहा।
विज्ञापन


वह मार्च में खेली गई मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान ही डोपिंग परीक्षण में नाकाम रहे थे। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी असम की टीम धवल कुलकर्णी (2/28), शिवम दुबे (2/3), शम्स मुलानी (2/15), शार्दुल ठाकुर (1/23) और श्रेयस अय्यर (1/28) के सामने आठ विकेट पर 123 रन ही बना पाई। पराग ने सर्वाधिक 38 रन और रॉय ने 22 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा की जीत में चमके हर्षल और सुमित
हर्षल पटेल (3/34) की उम्दा गेंदबाजी के बाद सुमित कुमार (44*) की पारी से हरियाणा ने मध्य प्रदेश को चार विकेट से शिकस्त दी। हरियाणा ने जीत के लिए 160 रन के लक्ष्य को 18.5 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बनाकर हासिल कर लिया। शिवम चौहान ने 42, रोहित शर्मा ने 37 और हिमांशु राणा ने 25 रन की पारी खेली। इससे पहले मध्य प्रदेश की टीम ने पहले खेलते हुए छह विकेट पर 159 रन बनाए। रजत ने 69 और वेंकट अय्यर ने 34 रन बनाए। आशीष हुड्डा ने दो विकेट लिए।

धवन फिर नहीं चले, दिल्ली नौ विकेट से जीती

भारतीय ओपनर शिखर धवन लगातार तीसरे मैच में कोई करिश्मा नहीं दिखा सके। हालांकि दिल्ली ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के इस मुकाबले में सिक्कम को 66 गेंद शेष रहते नौ विकेट से रौंद दिया। करन डागर (4/12) और सिमरनजीत सिंह (2/17) ने सिक्कम को सात विकेट पर 88 रन पर रोक दिया। कप्तान इकबाल अब्दुल्ला ने सर्वाधिक 37 रन की पारी खेली। इसके बाद दिल्ली ने लक्ष्य को नौ ओवर में धवन (19 रन, 18 गेंद) का विकेट खोकर हासिल कर लिया। हितेन दलाल ने नाबाद 54 और अनुज रावत ने नाबाद 14 रन की पारी खेली। दिल्ली ही यह छह मैचों में चौथी जीत है और वह ग्रुप ई में 18 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।

नबी और रसूल ने दिलाई जेएंडके को जीत
आकिब नबी (4/43) की उम्दा गेंदबाजी के बाद परवेज रसूल (59*) की कप्तानी पारी से जम्मू एंड कश्मीर ने सौराष्ट्र को दो गेंद शेष रहते छह विकेट से पराजित किया। पहले खेलते हुए सौराष्ट्र की टीम शेल्डन जैक्सन नाबाद 55 और प्रेरक मकंद 31 की पारी के बावजूद सात विकेट पर 149 रन ही बना पाई। जेएंडके ने लक्ष्य को 19.4 ओवर में चार विकेट पर 155 रन बनाकर हासिल कर लिया। रसूल ने अब्दुल समाद (32) के साथ के साथ पांचवें विकेट के लिए अटूट 73 रन की साझेदारी की। रसूल ने अपनी पारी में 40 गेंदों का सामना कर चार चौके और तीन छक्के जड़े। इनके अलावा जतिन वाधवन ने 35 रन की पारी खेली। सौराष्ट्र की ओर से चेतन सरकरिया ने दो विकेट लिए।

अभय ने जड़ा सैयद मुश्ताक ट्रॉफी का सबसे तेज पचासा  

मेघालय के लिए खेलने वाले उत्तराखंड के अभय नेगी रविवार को 14 गेंदों पर अर्द्धशतक लगाकर सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में सबसे तेज पचासा जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने रॉबिन उथप्पा (15 गेंद) का रिकॉर्ड तोड़ा। अभय ने इस दौरान लोकेश राहुल की बराबरी भी की। राहुल ने 2018 आईपीएल में पंजाब से खेलते हुए दिल्ली के खिलाफ 14 गेंदों पर पचासा जड़ा था जो इस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज अर्द्धशतक है।

अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे तेज अर्द्धशतक का रिकॉर्ड भारत के युवराज सिंह (12 गेंद) के नाम है। उन्होंने 2007 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके अलावा वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई ने भी टी20 में 12-12 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ा है।

अभय ने अपनी नाबाद पारी में 15 गेंदें खेली और छह छक्के और दो चौके जड़े। इससे मेघालय ने चार विकेट पर 204 रन बनाए। उनके अलावा रवि तेजा ने नाबाद 53 रन बनाए। जवाब में मिजोरम की टीम दो विकेट पर 182 रन ही बना पाई और मेघालय ने मैच 25 रन से जीता। मिजोरम के लिए तरुवर कोहली ने 90 और पवन प्रसाद ने नाबाद 72 रन बनाए।

चंडीगढ़ ने अरुणाचल को दस विकेट से रौंदा

जसकरण सिंह (4/25) और करनवीर सिंह (3/15) की उम्दा गेंदबाजी के बाद कप्तान मनन वोहरा (68) और शुभम भांबरी (39) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 108 रन की अटूट साझेदारी से चंडीगढ़ ने अरुणाचल प्रदेश को 65 गेंद शेष रहते दस विकेट से धो डाला। पहले बल्लेबाजी करते हुए अरुणाचल की टीम नौ विकेट पर 106 रन ही बना पाई। उसके दो बल्लेबाज उवेस अहमद (27) और राहुल दलाल (26) ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए। चंडीगढ़ ने लक्ष्य को 9.1 ओवर में बिना विकेट खोए हासिल कर लिया।

केरल से एक रन से हारा यूपी
उत्तर प्रदेश को केरल के हाथों बारिश से बाधित मुकाबले में वीजेडी पद्धति से एक रन से हार मिली। केरल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन 38 और जलज सक्सेना नाबाद 14 की मदद से आठ विकेट पर 119 रन बनाए। यूपी के लिए अंकित राजपूत, मोहसिन खान और शानू सैनी ने दो-दो विकेट झटके। इसके बाद यूपी की पारी में बारिश आ गई। उसे सात ओवर में 44 रन का लक्ष्य दिया गया लेकिन टीम चार विकेट पर 42 रन ही बना पाई। अक्शदीप नाथ ने नाबाद 30 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed