{"_id":"634edba590c0587126161a75","slug":"syed-mushtaq-ali-trophy-2022-ruturaj-gaikwad-ton-and-yash-dhull-scores-fifty-all-match-results","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SMAT 2022: ऋतुराज के शतक से जीता महाराष्ट्र, यश धुल की तूफानी पारी से दिल्ली की जीत, जानें सभी मैचों के नतीजे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SMAT 2022: ऋतुराज के शतक से जीता महाराष्ट्र, यश धुल की तूफानी पारी से दिल्ली की जीत, जानें सभी मैचों के नतीजे
Tue, 18 Oct 2022 10:31 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 18 Oct 2022 10:31 PM IST
सार
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यश धुल ने अपनी तूफानी पारी के दम पर दिल्ली को जीत दिलाई। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ के शतक की बदौलत महाराष्ट्र की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मंगलवार के दिन 18 मैच खेले गए। इस बीच मुंबई ने राजस्थान की टीम को हराकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मुंबई ने अब तक अपने सभी पांच मैच जीते हैं और 20 अंको के साथ क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। राजस्थान के खिलाफ मैच में मुंबई के लिए पृथ्वी शॉ, यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान ने उपयोगी पारियां खेलीं। वहीं, गेंदबाजी में तुषार देशपांडे और मोहित अवस्थी ने भी कमाल किया।
महाराष्ट्र के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने शतकीय पारी खेली। इस सीजन यह उनका दूसरा शतक है। उन्होंने 68 गेंदों में आठ चौकों और सात छक्कों की मदद से 114 रन बनाए। उनके शतक की बदौलत महाराष्ट्र ने चार विकेट पर 167 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में केरल की टीम आठ विकेट पर सिर्फ 127 रन बना पाई और मुकाबला 40 रन से हार गई।
दिल्ली के लिए यश धुल ने फिर कमाल की पारी खेली। उन्होंने 36 गेंद में 73 रन बनाए। इस में छह चौके और छह छक्के शामिल थे। दिल्ली ने इस मैच में छह विकेट खोकर 196 रन बनाए। इसके जवाब में हैदराबाद की टीम 150 रन ही बना पाई और 46 रन से मैच हार गई। कर्नाटक के लिए मयंक अग्रवाल ने 21 गेंद में 47 रन बनाए। गुजरात के सौरव चौहान ने भी 35 गेंद में 84 रन की पारी खेल अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई।
विज्ञापन
गेंदबाजों में लक्ष्य गर्ग ने 16 रन देकर चार विकेट लिए और अर्जुन तेंदुलकर ने भी 25 रन देकर दो विकेट झटके। पंजाब के लिए मयंक मार्कंडेय ने चार रन देकर चार विकेट लिए। मध्यप्रदेश के कमाल त्रिपाठी ने 11 रन देकर चार विकेट लिए और अपनी टीम को जीत दिलाई।
18 अक्तूबर को हुए सभी मैचों के नतीजे

- रेलवे ने असम को आठ विकेट से हराया
- गोवा ने उत्तर प्रदेश को 11 रन से हराया
- हरियाणा ने जम्मू कश्मीर को चार विकेट से हराया
- बंगाल ने सिक्किम को 84 रन से हराया
- छत्तीसगढ़ ने चंडीगढ़ को आठ विकेट से हराया
- गुजरात ने नगालैंड को नौ विकेट से हराया
- आंध्र प्रदेश ने बिहार को दो विकेट से हराया
- कर्नाटक ने अरुणाचल प्रदेश को 10 विकेट से हराया
- पंजाब ने मणिपुर को नौ विकेट से हराया
- मध्य प्रदेश ने मिजोरम को छह विकेट से हराया
- मुंबई ने राजस्थान को 20 रन से हराया
- दिल्ली ने हैदराबाद को 46 रन से हराया
- महाराष्ट्र ने केरल को 40 रन से हराया
- तमिलनाडु ने झारखंड को 12 रन से हराया
- हिमाचल प्रदेश ने सौराष्ट्र को 13 रन से हराया
- सर्विसेज ने मेघालय को पांच विकेट से हराया
- त्रिपुरा ने पुडुचेरी को 23 रन से हराया
- विदर्भ ने उत्तराखंड को दो रन से हराया