ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम को श्रृंखला जिताने में नायक रहे पंत की बल्लेबाजी की अकसर तारीफ होती है जबकि विकेट के पीछे के उनके प्रदर्शन की आलोचना होती है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर सैयद किरमानी ने ऋषभ पंत की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। किरमानी ने पंत को बल्लेबाज के रूप में प्रतिभा का खजाना बताया है।
71 वर्षीय किरमानी ने पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'ऋषभ पंत प्रतिभा का एक खजाना है, वह नैसर्गिक तौर पर शॉट खेलने वाला बल्लेबाज है, लेकिन विकेटकीपर के तौर पर उसे बहुत कुछ सीखना है। उसे यह भी सीखना होगा कि कब बड़ा शॉट लगाना है, जैसा कि उसने ऑस्ट्रेलिया में किया था।'
3 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : social media
इस पूर्व विकेटकीपर ने पंत की बल्लेबाजी की तो खूब तारीफ की लेकिन विकेटकीपिंग में उनकी (पंत) खामियां भी बताई। किरमानी ने कहा, 'पंत को विकेटकीपिंग में बुनियादी सही तकनीक की जरूरत है, जो उनके पास नहीं है। एक कीपर की क्षमता का अंदाजा तभी लगाया जाता है, जब वह स्टंप्स के निकट खड़ा होता है।'
4 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'वह दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों के खिलाफ अच्छा विकेटकीपिंग कर सकता है क्योंकि आपके पास पर्याप्त समय है जहां आप स्विंग और गेंद का उछाल देखकर उस मुताबिक अनुमान लगा सकते है।' वहीं, बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए उन्होंने पंत की ऑस्ट्रेलिया में खेली गई पारी को याद किया।
5 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : twitter@ICC
किरमानी ने कहा, 'मुझे ऑस्ट्रेलिया में उसका खेल पसंद आया, वह संतुलित था। जहां रक्षात्मक खेल की जरूरत थी वहां उसने रक्षात्मक खेला और जहां आक्रामक खेल की जरूरत थी वहां वह खुल कर खेला। उसे हर पारी को ऐसे ही खेलना होगा, जो अनुभव के साथ आयेगा। वह सीख रहा है और अभी युवा है।' बता दें कि किरमानी भारत के लिए 1976 से 1986 के बीच 88 टेस्ट और 49 वन-डे मैच खेले हैं।