फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suryakumar yadav knock helps mumbai win haryana and tamilnadu wins in mushtaq ali trophy

मुश्ताक अली ट्रॉफी: मुंबई की जीत में सूर्य की चमक, हरियाणा और तमिलनाडु की भी जीत

Tue, 26 Nov 2019 07:40 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 26 Nov 2019 07:40 AM IST
विज्ञापन
Suryakumar yadav knock helps mumbai win haryana and tamilnadu wins in mushtaq ali trophy
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ट्विटर

कप्तान सूर्य कुमार यादव की नाबाद 94 रन की पारी की बदौलत मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग के ग्रुप बी मैच में कर्नाटक को सात विकेट से हराया। कर्नाटक के 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने बेहतरीन फार्म में चल रहे सूर्यकुमार की पारी की मदद से 19 ओवर में तीन विकेट पर 174 रन बनाकर जीत दर्ज की। सुपर लीग में यह कर्नाटक की पहली हार है। सूर्य ने 53 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के मारे। पृथ्वी शॉ ने 30, श्रेयस अय्यर ने 14 और शिवम दुबे ने नाबाद 22 रन की पारी खेली। सूर्य और शिवम के बीच चौथे विकेट पर नाबाद 84 रन की साझेदारी हुई।

विज्ञापन


इससे पहले कर्नाटक की ओर से लोकेश राहुल (00), कप्तान मनीष पांडे (04) और करुण नायर (08) सस्ते में आउट हो गए थे लेकिन देवदत्त पडिक्कल ने 54 रन की पारी खेली जबकि रोहन कदम ने 47 गेंदों में 71 रन बनाए।

विज्ञापन

चैतन्य की मदद से हरियाणा की जीत

हरियाणा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग के ग्रुप ए मैच में चैतन्य बिश्नोई (56) और शिवम चौहान (नाबाद 50) के अर्द्धशतकों की मदद से बड़ौदा को छह विकेट से हरा दिया। हरियाणा के सामने 139 रन का लक्ष्य था जो उसने 15 गेंद शेष रहते हासिल कर दिया। बड़ौदा की टीम पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर पांच विकेट पर 138 रन ही बना पाई। उसकी तरफ से यूसुफ पठान ने सर्वाधिक नाबाद 45 रन बनाए। 

तमिलनाडु ने पंजाब को चार विकेट से हराया 

ग्रुप बी मुकाबले में तमिलनाडु ने स्पिनर एम साई किशोर (3/10) और एम सिद्धार्थ (3/09) की शानदार गेंदबाजी से पंजाब को चार विकेट से हराया। पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मयंक मार्कंडेय के नाबाद 33 रन के बावजूद आठ विकेट पर 94 रन ही बना पाई। गुरकीरत सिंह ने 26 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली जिसमें दो छक्के शामिल थे। तमिलनाडु ने ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के नाबाद 45 रन की मदद से छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया। विजय शंकर ने 20 रन का योगदान दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed