{"_id":"6af342fe6430d1b832084c6e","slug":"suryakumar-yadav-cricket-passion-team-india-drop-t20-world-cup-wife-devisha-shetty-2026-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्वकप के बाद कठिन दौर से गुजरे सूर्यकुमार: बोले- दो महीने बहुत मुश्किल थे; किसकी सलाह से लौटा आत्मविश्वास?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्वकप के बाद कठिन दौर से गुजरे सूर्यकुमार: बोले- दो महीने बहुत मुश्किल थे; किसकी सलाह से लौटा आत्मविश्वास?
Tue, 10 Nov 2026 09:45 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Tue, 10 Nov 2026 09:45 PM IST
सार
टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम से बाहर होना सूर्यकुमार यादव के लिए मुश्किल दौर रहा। उन्होंने बताया कि शुरुआती दो महीने काफी कठिन थे, लेकिन बेटी के जन्म और पत्नी देविशा शेट्टी की सलाह ने उनकी सोच बदल दी। अब वह क्रिकेट के प्रति पुराने जुनून के साथ वापसी की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : ANI
विस्तार
टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम से बाहर होना पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए आसान नहीं था। लगातार खराब प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर हुए सूर्यकुमार ने स्वीकार किया है कि इस दौर में उनके लिए मानसिक रूप से काफी मुश्किलें रहीं। हालांकि, अब उन्होंने एक बार फिर क्रिकेट के प्रति अपना पुराना प्यार और जुनून हासिल कर लिया है। उनका कहना है कि वह अब उसी सोच के साथ खेल में वापसी की तैयारी कर रहे हैं, जिस जुनून के साथ उन्होंने 15 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था।
विज्ञापन
Trending Videos
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : BCCI X
टीम से बाहर होने के बाद शुरुआती दो महीने रहे मुश्किल
- सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को मुंबई में आयोजित टी20 मुंबई लीग के 'सेलिब्रेशन ऑफ चैंपियंस' कार्यक्रम के दौरान अपने मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि टी20 विश्व कप जीतने के बाद टीम का हिस्सा नहीं होना उनके लिए काफी कठिन रहा। हालांकि, उन्होंने इस सच्चाई से भागने के बजाय इसे स्वीकार किया और धीरे-धीरे खुद को संभाला।
- सूर्यकुमार ने कहा, 'टी20 विश्व कप जीतने के बाद का समय थोड़ा मुश्किल रहा है। मैं इस सच्चाई से भागना नहीं चाहता। अगर आप खुद के प्रति ईमानदार नहीं हैं, तो खुशहाल जिंदगी जीना बहुत मुश्किल हो जाता है।'
- बता दें कि सूर्यकुमार ने आखिरी बार 8 मार्च 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में भारतीय जर्सी पहनी थी। इस मुकाबले में भारत ने 96 रन से जीत दर्ज की थी। हालांकि, सूर्यकुमार पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए थे। इससे पहले भी उनका बल्ला लगातार खामोश रहा था, जिसके चलते उन्हें भारतीय टीम से बाहर होना पड़ा।
- उन्होंने बताया कि टीम से बाहर होने के बाद शुरुआती दो महीने उनके लिए काफी कठिन थे। इस दौरान उन्होंने अपने क्रिकेट करियर और भविष्य को लेकर काफी विचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव और उनका परिवार
- फोटो : Suryakumar Yadav (instagram)
बेटी के जन्म से बदला ध्यान, पत्नी की सलाह ने दिखाई राह
सूर्यकुमार ने बताया कि इस मुश्किल दौर में मई में बेटी के जन्म ने उनकी जिंदगी में नई खुशियां ला दीं। आईपीएल के दौरान पिता बनने के बाद उनका पूरा ध्यान बेटी पर केंद्रित हो गया। उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो टीम का हिस्सा नहीं होना काफी मुश्किल था। लेकिन इसी दौरान आईपीएल के समय मई में मैं एक बेटी का पिता बना। मेरा पूरा ध्यान उसकी तरफ चला गया। उसके जन्म के बाद के कुछ महीने बेहद खूबसूरत रहे हैं।'
इसके बाद उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करना शुरू किया। सूर्यकुमार ने पत्नी देविशा शेट्टी के साथ बैठकर अपने क्रिकेट करियर और आगे के सफर को लेकर चर्चा की। इस दौरान उनकी पत्नी ने उन्हें सलाह दी कि उन्हें खेल के प्रति वही प्यार और जुनून वापस लाना चाहिए, जो 15 साल की उम्र में मुंबई की अंडर-15 टीम के लिए खेलने का सपना देखते समय था। सूर्यकुमार ने कहा, 'मैंने अपनी पत्नी से बात की। उन्होंने भी यही कहा कि मुझे क्रिकेट के प्रति वही प्यार और जुनून वापस लाना होगा, जो मेरे अंदर 15 साल की उम्र में था। उस समय मेरा सपना मुंबई के लिए अंडर-15 क्रिकेट खेलना था।'

अब मुंबई को चैंपियन बनाना है पहला लक्ष्य
सूर्यकुमार का कहना है कि पत्नी की सलाह के बाद उन्होंने अपनी सोच बदली और एक बार फिर उसी पुराने अंदाज में अभ्यास शुरू कर दिया है। अब उनका पूरा ध्यान खेल का आनंद लेने और अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने पर है। उन्होंने कहा, 'अब मैं 10-15 साल पहले की तरह ही चीजें कर रहा हूं। फिर से ट्रेनिंग कर रहा हूं और उसी जुनून तथा प्यार के साथ क्रिकेट खेल रहा हूं। अब सब कुछ सामान्य हो गया है। जब आप खेल पर ध्यान केंद्रित करते हैं और अपनी टीम तथा परिवार के लिए अच्छा करना चाहते हैं, तो चीजें पूरी तरह बदल जाती हैं।' उन्होंने आगे कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य मुंबई के लिए मैच जीतना और टीम को चैंपियन बनाना है। इस दिशा में उनका अगला कदम आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी होगा, जहां वह मुंबई की कप्तानी करते नजर आएंगे।

- फोटो : IANS
युवा खिलाड़ियों को क्या सलाह दी?
- सूर्यकुमार ने इस दौरान मुंबई के युवा क्रिकेटरों को भी खास संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी का पहला या अंतिम लक्ष्य आईपीएल में जगह बनाना नहीं होना चाहिए। हर युवा क्रिकेटर का सपना देश के लिए खेलना होना चाहिए।
- उन्होंने कहा, 'अगर आप मुंबई के मैदानों में क्रिकेट खेलने वाले किसी बच्चे से पूछेंगे, तो वह यह नहीं कहेगा कि उसे आईपीएल खेलना है। वह सबसे पहले कहेगा कि मुझे मुंबई के लिए आयु वर्ग का क्रिकेट खेलना है और फिर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करना है।'
- सूर्यकुमार ने आगे कहा कि घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद खिलाड़ियों को पहचान मिलती है और फिर उनके लिए दूसरे रास्ते खुलते हैं। इसलिए हर खिलाड़ी को एक समय में एक कदम आगे बढ़ने के बारे में सोचना चाहिए।उन्होंने कहा, 'पहला सपना भारत के लिए खेलना होना चाहिए, लेकिन इसके लिए आपको एक-एक कदम आगे बढ़ना होगा।'