फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suryakumar yadav can join Virat Kohli and MS Dhoni club just 24 runs to reach 1000 mark in T20I

IND vs SA: विराट और धोनी के खास क्लब में शामिल हो सकते हैं सूर्यकुमार, गुवाहाटी में सिर्फ 24 रन बनाने की जरूरत

Sun, 02 Oct 2022 04:35 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 02 Oct 2022 04:35 PM IST
सार

सूर्यकुमार यादव गुवाहाटी में 24 रन बनाते ही पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान की बराबरी कर लेंगे। इसके साथ ही वह महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के खास क्लब में जगह बना लेंगे। 
 

विज्ञापन
Suryakumar yadav can join Virat Kohli and MS Dhoni club just 24 runs to reach 1000 mark in T20I
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक लगाया था। इस मैच में उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। साल 2022 में वह टी20 क्रिकेट में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। इसका असर आईसीसी रैंकिंग में भी दिख रहा है और अब सूर्यकुमार के पास एक और उपलब्धि हासिल करने का मौका है। वह अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें गुवाहाटी में 24 रन बनाने होंगे। 
विज्ञापन


अपने टी20 करियर में, सूर्यकुमार ने टीम इंडिया के लिए 32 मैचों में 976 रन बनाए हैं। इस मामले में वह ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से पीछे हैं। पांड्या ने 73 मैचों में 989 रन बनाए हैं। अगर सूर्यकुमार यादव गुवाहाटी में 24 रन बनाते हैं तो वह 31 टी20 पारियों में अपने 1000 रन पूरे करेंगे और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान की बराबरी कर लेंगे। रिजवान ने भी 31 टी20 पारियों में अपने 1,000 रन पूरे किए थे। 
विज्ञापन


Guwahati Weather, IND vs SA 2nd T20: दूसरे टी20 पर बारिश का साया, गुवाहाटी में पहले भी रद्द हो चुका है मैच
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट और राहुल के बाद तीसरे स्थान पर होंगे सूर्या
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली टी20 में भारत के लिए सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने सिर्फ 27 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी, जबकि इस सूची में दूसरे नंबर पर मौजूद राहुल ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 29 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे। सूर्यकुमार टी20 क्रिकेट में 1,000 रन पूरे करने वाले नौवें भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। उनसे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, एमएस धोनी, युवराज सिंह, शिखर धवन और सुरेश रैना जैसे खिलाड़ी भारत के लिए टी20 क्रिकेट में एक हजार रन बना चुके हैं।

PAK vs ENG: बाबर आजम ने विराट कोहली के एक और रिकॉर्ड की बराबरी की, लेकिन इंग्लैंड से बुरी तरह हारा पाकिस्तान

पहले टी20 में सूर्यकुमार ने बनाए कई रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक लगाया और एक कैलेंडर वर्ष में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। सूर्यकुमार ने 2022 में 180.29 के स्ट्राइक रेट के साथ 732 रन बनाए हैं। इस पारी में वह टी20 क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने अब तक 45 छक्के लगाए हैं। रिजवान ने 2021 में 42 छक्के लगाए थे, जबकि उसी साल न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने 41 छक्के लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed