फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suryakumar yadav can be rested from test team after debut match as shreyas Iyer fit for delhi test

IND vs AUS: एक मैच बाद ही टेस्ट टीम से बाहर हो सकते हैं सूर्या, श्रेयस दूसरे मैच के लिए फिट, टीम से जुड़े

Wed, 15 Feb 2023 08:32 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 15 Feb 2023 08:32 AM IST
सार

सूर्यकुमार अपने पहले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे और नाथन लियोन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए थे। ऐसे में श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिल सकता है।
 

विज्ञापन
Suryakumar yadav can be rested from test team after debut match as shreyas Iyer fit for delhi test
सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर आई है। चोटिल चल रहे श्रेयस अय्यर दिल्ली टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल कर लिए गए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें फिट घोषित कर दिया है। वह बंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में पुर्नवास की प्रक्रिया से गुजर रहे थे। उन्हें नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ही टीम में शामिल होना था, लेकिन उनके पुर्नवास की अवधि को बढ़ा दिया गया। 
विज्ञापन


बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान श्रेयस की पीठ के निचले हिस्से में सूजन आ गई थी। इसके बाद से वह एनसीए में थे। उनकी जगह नागपुर में सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया गया था। श्रेयस स्पिन के अच्छे खिलाड़ी हैं। उनके टीम में आने से सूर्यकुमार यादव को बाहर बैठना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


नागपुर टेस्ट में सूर्यकुमार यादव को श्रेयस की जगह मौका दिया गया था। यह सूर्या का पहला टेस्ट था और इसमें वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। सूर्यकुमार नाथन लियोन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए थे। उन्होंने इस मैच की पहली पारी में 20 गेंद में आठ रन बनाए थे। वहीं, दूसरी पारी में भारत को बल्लेबाजी नहीं करनी पड़ी थी। टीम इंडिया ने यह मैच पारी और 132 रन के बड़े अंतर से जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर ने देश के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। वह स्पिन भी बेहतर तरीके से खेलते हैं और पिछले कुछ मैचों में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। ऐसे में अय्यर को मौका मिलने की संभावना बहुत ज्यादा है। इस स्थिति में सूर्यकुमार यादव अपने डेब्यू टेस्ट के बाद ही टेस्ट टीम से बाहर हो सकते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच 17 फरवरी से शुरू होगाा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed