अब जम्मू कश्मीर के खिलाड़ियों की होगी टीम इंडिया में एंट्री, सुरेश रैना लगाएंगे जोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना जम्मू और कश्मीर में जल्द ही क्रिकेट एकेडमी स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए मंगलवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुरेश रैना के साथ जम्मू और कश्मीर खेल परिषद के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
जम्मू-कश्मीर के युवाओं को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर बनाने की चाहत के साथ काम कर रहे रैना ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट की भरपूर संभावना है। यहां क्रिकेट एकेडमी खोलने से युवाओं के लिए अपने कौशल का प्रदर्शन करने का एक अच्छा अवसर होगा।
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह युवाओं के लिए एक बड़ी पहल है और मेरे लिए भी जैसा कि मैं भी जम्मू-कश्मीर से हूं। रैना ने आगे कहा कि, यहां के बच्चों में जबरदस्त प्रतिभा और उत्साह है। अगर अगले पांच से 10 वर्षों में यहां के एक या दो युवा हमारे देश के लिए खेलते हैं तो यह एक बड़ी उपलब्धि होगी। रैना ने कहा कि जो वातावरण और प्रतिभा जम्मू-कश्मीर में है। उससे भरतीय टीम को कई खिलाड़ी मिल सकते हैं।
Extremely delighted to sign the MoU with J&K Sports Council for training budding cricketers across the Union Territory. In presence of J&K Lt. Governor @manojsinha_, Chief Secretary BVR Subramaniam and Principal Secretary to LG @nitishwarKumar. Great beginnings & things ahead. pic.twitter.com/waeFZhMALU
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) November 24, 2020