{"_id":"5fbb89e38ebc3e5fad3ab001","slug":"suresh-raina-pledges-to-build-sanitation-and-drinking-water-facilities-in-34-schools-in-three-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेश रैना का संकल्प, देश के तीन हिस्सों के 34 स्कूलों में स्वच्छता और पेयजल सुविधाओं का कराएंगे निर्माण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सुरेश रैना का संकल्प, देश के तीन हिस्सों के 34 स्कूलों में स्वच्छता और पेयजल सुविधाओं का कराएंगे निर्माण
Mon, 23 Nov 2020 05:39 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 23 Nov 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Suresh Raina
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से परिवार के संग समय बिता रहे हैं। इसके अलावा वे सामाजिक जीवन में भी काफी सक्रीय हो गए हैं। रैना ने अब उत्तर प्रदेश, जम्मू और एनसीआर के 34 सरकारी स्कूलों में स्वच्छता और पेयजल सुविधाओं के निर्माण का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
रैना ने इसी साल 15 अगस्त को अचानक से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था। अब उन्होंने फैसला किया है कि वे 27 नवंबर को अपने 34वें जन्मदिन पर अपने गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ग्रेसिया रैना फाउंडेशन की मदद से कई सारे सामाजिक कार्य करेंगे।
विज्ञापन
एक बयान के अनुसार, इस पहल के तहत इन स्कूलों में पढ़ने वाले 10,000 से अधिक बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता सुनिश्चित की जाएगी।
Giving back to the society that has given me so much has always been my guiding philosophy. As I turn 34, I’m excited to launch my most special project yet with @grfcare & @UnstoppableYUVA to provide toilets, drinking water & adolescent health programs across 34 schools in India pic.twitter.com/1ik6LpcwNN
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) November 23, 2020
विज्ञापन
रैना और फाउंडेशन की सह संस्थापक उनकी पत्नी प्रियंका ने उनके जन्मदिन के हफ्ते की शुरुआत गाजियाबाद के नूर नगर सिहानी के गवर्नमेंट कंपोजिट मिडल स्कूल में पीने के पानी की सुविधा में सुधार, लड़के और लड़कियों के लिए अलग शौचालय, हाथ धोने की व्यवस्था, बर्तन धोने की जगह और स्मार्ट कक्षा का उद्घाटन करके की। रैना और प्रियंका ने इस दौरान कमजोर तबके की 500 महिलाओं को राशन किट भी दी। यह गार्सिया रैना फाउंडेशन और युवा अनस्टॉपेबल की संयुक्त परियोजना का हिस्सा है।
रैना ने कहा, ‘इस पहल के साथ अपने 34वें जन्मदिन का जश्न मनाने से मुझे काफी खुशी मिली है। प्रत्येक बच्चे को अच्छी शिक्षा का अधिकार है जिसमें स्कूलों में साफ और सुरक्षित पीने का पानी और शौचालय की व्यवस्था भी शामिल है।’