फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suresh Raina calls Sanju Samson x factor for T20 World Cup 2024 after his century in South Africa tour

T20 WC 2024: भारत के लिए पहला टी20 शतक लगाने वाले दिग्गज ने किया सैमसन का समर्थन, कहा- वह विश्व कप के लिए अहम

Thu, 11 Jan 2024 06:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 11 Jan 2024 06:39 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका में शतकीय पारी खेलने के बाद संजू सैमसन को टीम से बाहर करना मुश्किल हो गया है। आईपीएल में अच्छी बल्लेबाजी करने पर वह टी20 विश्व कप भी खेल सकते हैं।

विज्ञापन
Suresh Raina calls Sanju Samson x factor for T20 World Cup 2024 after his century in South Africa tour
संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने कहा है कि संजू सैमसन इस टूर्नामेंट के लिए अहम खिलाड़ी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि संजू सैमसन को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में मौके का फायदा उठाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने इस विकेटकीपर बल्लेबाज को टी20 विश्व कप 2024 में टीम के लिए संभावित एक्स-फैक्टर बताया।
विज्ञापन


संजू सैमसन ने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने मौकों का फायदा नहीं उठाया है। उन्होंने 24 मैचों में 19.68 की मामूली औसत से सिर्फ 374 रन बनाए हैं। सैमसन को टी20 क्रिकेट में लगातार मौके नहीं मिले हैं, लेकिन जितने भी मौके मिले हैं, वह उनका फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका में वनडे क्रिकेट में शतकीय पारी खेलने के बाद संजू ने टीम इंडिया में अपनी दावेदारी मजबूत की है। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका पहला शतक था। 108 रन की मैच जिताऊ पारी खेलकर सैमसन ने टीम में अपनी दावेदारी मजबूत की है। अगस्त में भारत के आयरलैंड दौरे के बाद संजू सैमसन को अफगानिस्तान के खिलाफ एक बार फिर टी20 टीम में शामिल किया गया। ईशान किशन की गैरमौजूदगी में उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका भी मिल सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रैना ने एक इंटरव्यू में कहा "संजू ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक बनाया है। वह निश्चित रूप से कप्तानी के लायक हैं, क्योंकि मैदान पर हर समय उनका दिमाग चलता रहता है। हमारे पास विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका के लिए कुछ बहुत अच्छे विकल्प हैं। केएल राहुल, जितेश शर्मा, ईशान किशन और पंत जब भी फिट होकर वापस आते हैं।'' 

रैना, जिन्हें भारत के बेहतरीन टी20 बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। वह इस फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने कहा कि संजू सैमसन को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए और टी20 विश्व कप में जगह बनाने के लिए आईपीएल में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने कहा ''मैं संजू को मध्यक्रम में रखना पसंद करूंगा, क्योंकि उनके पास बहुत सारे शॉट्स हैं। वह तेज गेंदबाजों के खिलाफ लेंथ से पिक-अप शॉट खेलते हैं। उम्मीद है कि चयनकर्ताओं के टी20 विश्व कप के लिए टीम चुनने से पहले वह आईपीएल में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अफगानिस्तान के खिलाफ संजू के लिए यह अच्छा मौका है और वह विश्व कप में हमारे एक्स-फैक्टर हो सकते हैं।''


भारत के अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में जितेश शर्मा को मौका मिला है, क्योंकि पंजाब किंग्स के इस खिलाड़ी ने अब तक सीमित अवसरों में प्रभावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed