फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunrisers Hyderabad vs Delhi Daredevils ipl 2018 match 36 preview

SRHvDD: दिल्ली के बल्लेबाजों की होगी अग्निपरीक्षा, सामने है हैदराबाद की विशाल चुनौती

Sat, 05 May 2018 01:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 05 May 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
Sunrisers Hyderabad vs Delhi Daredevils ipl 2018 match 36 preview
दिल्ली डेयरडेविल्स - फोटो : ipl

दिल्ली डेयरडेविल्स के युवा बल्लेबाज टीम की डूबती नैया को बचाने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। शनिवार को उनका सामना सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से उसके घरेलू मैदान में है। पिछले संस्करणों की तरह दिल्ली डेयरडेविल्स का सफर इस सीजन में भी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उस पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा तो खैर है ही। फिलहाल टीम छठे स्थान पर है। नौ मैचों में उसने तीन जीत हासिल की है। इस सीजन में अभी पांच मैच बाकी हैं।

विज्ञापन


यदि दिल्ली को चार टीमों के प्लेऑफ में जगह बनानी है तो उसे सभी मैच जीतने होंगे। सीजन की शुरुआत में जब गौतम गंभीर कप्तानी संभाल रहे थे तब टीम ने कई मैच गंवाए लेकिन उनके कप्तानी से हटने के बाद युवा श्रेयस अय्यर की अगुआई में दिल्ली बेहतर करती नजर आ रही है।
विज्ञापन


गत बुधवार को पिछले मैच में उसने अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स को हराया। युवा पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत और कप्तान श्रेयस अय्यर ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन टीम चाहेगी उसके विदेशी क्रिकेटर कोलिन मुनरो और ग्लेन मैक्सवेल भी जौहर दिखाएं और अगर ऐसा हो गया तो यह टीम किसी भी गेंदबाजी लाइन अप के लिए चिंता का सबब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे अभी तक इस सीजन में ऐसा नहीं हो पाया है जबकि अभी पांच मैच ही बचे हैं। मुनरो और मैक्सवेल के लिए परीक्षा की घड़ी है कि वे बेहतर प्रदर्शन कर दिल्ली की संभावनाएं मजबूत करें। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट 13 विकेट लेकर सबसे आगे चल रहे हैं और डेथ ओवरों में भी प्रभावी हैं। आवेश खान लियाम प्लेंकेट और स्पिनर शाहबाज नदीम को कुछ और बेहतर करने की जरूरत है।

कम स्कोर का बचाव करने में भी सक्षम हैदराबाद 

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Daredevils ipl 2018 match 36 preview
सनराइजर्स हैदराबाद

दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद आठ मैचों में 12 अंक लेकर शीर्ष पर चल रही है। सनराइजर्स का सफर शानदार रहा है। खासकर गेंदबाजों ने कम स्कोर का भी बचाव करके दिखाया है। इस टीम का गेंदबाजी लाइन अप इस सीजन का श्रेष्ठ बताया जा रहा है जिसमें सिद्धार्थ कौल, राशिद खान, संदीप शर्मा, बासिल थंपी के अलावा ऑलराउंडर शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी और यूसुफ पठान शामिल हैं। पिछले मैच में सनराइजर्स ने अपने घरेलू मैदान पर 132 रन के लक्ष्य का बचाव किया था और किंग्स इलेवन पंजाब को 19.2 ओवरों में 119 पर ढेर कर दिया था।  

इसके अलावा 29 अप्रैल को राजस्थान के खिलाफ 152 के स्कोर पर राजस्थान को 140 रन ही बनाने दिए। हैदराबाद की गेंदबाजी के साथ दिल छू लेने वाली बात यह है कि टीम अपने स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की गैर हाजिरी में भी अच्छा करने में सफल रही है। भुवी पीठ की चोट के कारण कई मैचों में हिस्सा नहीं ले पाए हैं। कप्तान केन विलियम्सन को उम्मीद है कि दिल्ली के खिलाफ भुवी फिट हो जाएंगे। विलियम्सन बल्ले से बेहतरीन योगदान दे रहे हैं। हैदराबाद को उम्मीद है कि बाकी मैचों में अन्य बल्लेबाज मनीष पांडेय, ऋद्धिमान साहा, दीपक हुड्डा और यूसुफ पठान भी अच्छा करने में सफल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed