Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunrisers Hyderabad head coach Daniel Vettori statement on bat sizes check by umpire in IPL 2025

IPL 2025: 'आईपीएल में बल्ले की जांच से नहीं पड़ेगा फर्क', सनराइजर्स हैदराबाद के कोच विटोरी ने नियम पर रखी राय

Wed, 16 Apr 2025 08:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 16 Apr 2025 08:58 PM IST
सार

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम पर मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले विटोरी ने कहा कि आईपीएल में बल्ले की जांच से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
Sunrisers Hyderabad head coach Daniel Vettori statement on bat sizes check by umpire in IPL 2025
डेनियल विटोरी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 में अंपायर द्वारा बल्ले के आकार की जांच की जा रही है। मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में केकेआर के बल्लेबाज सुनील नरेन और एनरिच नॉर्त्जे के बल्ले जांच में विफल रहे थे जिसके बाद उन्हें बल्ला बदलना पड़ा था। अब इस नियम को लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने अपनी राय रखी है। 
विज्ञापन
Trending Videos

क्या है नियम?
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम पर मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले विटोरी ने कहा कि आईपीएल में बल्ले की जांच से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अंपायर बल्ले की जांच एक गेज से करते रहे हैं, जिससे बल्ले को गुजरना पड़ता है। इसका मकसद बड़े आकार के बल्ले के इस्तेमाल को खत्म करना है। इस सत्र में मैदानी अंपायरों के पास मैच के दौरान बल्ले की जांच करने की छूट है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

'मेरे खेलने के समय नियम आया होता'
विटोरी ने कहा, काश जब मैं खेल रहा था तब यह नियम आया होता। मुझे नहीं लगता कि इससे कोई फर्क पड़ेगा। इन खिलाड़ियों को इस तरह की जांच से नियमित तौर पर गुजरना पड़ता है। अंपायर अक्सर ड्रेसिंग रूम में जाते हैं, इसलिए खिलाड़ियों को पता होता है कि उनके बल्ले नियमों के अनुसार हैं। इसमें बस एक सेकेंड का समय लगता है। यह  बड़ा बल्ला रखने की कोशिश करने वालों पर रोक लगाएगा। अपने बल्ले को हालांकि उस गेज से गुजारना बहुत आसान है।
विज्ञापन

विटोरी ने कहा कि यह हैदराबाद बल्लेबाजों के बीच चर्चा का विषय नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि बल्ले के आकार में कमी आने की कोई संभावना है। विटोरी ने कहा, वास्तव में नहीं। मुझे लगता है कि जिस तरह से बल्ले बिना वजन बढ़ाए बड़े आकार के हो गए है, वह बल्ले निर्माताओं का कौशल है। यह आज के दौर के बल्लेबाजी की मांग के अनुरूप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed