फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunrisers Hyderabad Batter Abhishek Sharma need 75 runs to complete 1000 runs in IPL

IPL 2024: इतने रन बनाते ही अभिषेक शर्मा अपने नाम कर लेंगे ये खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय होंगे

Sun, 31 Mar 2024 02:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 31 Mar 2024 02:09 PM IST
सार

अभिषेक ने कुछ दिनों पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में हैदराबाद के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का भी काम किया था। मुंबई के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने ट्रेविस हेड का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

विज्ञापन
Sunrisers Hyderabad Batter Abhishek Sharma need 75 runs to complete 1000 runs in IPL
अभिषेक शर्मा - फोटो : IPL

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के नाम गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच के दौरान एक खास उपलब्धि जुड़ सकती है। अभिषेक अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच में अगर दमदार प्रदर्शन करने में सफल रहे तो वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 1000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। 
विज्ञापन

मुंबई के खिलाफ बिखेरा था जलवा 
अभिषेक ने कुछ दिनों पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में हैदराबाद के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का भी काम किया था। मुंबई के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने ट्रेविस हेड का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। उन्होंने 16 गेंदों में अपना अर्धशतक लगाया।ट्रेविस हेड ने भी उसी मैच में 18 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोका था, लेकिन अभिषेक ने चंद मिनटों बाद ही हेड का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे अभिषेक ने मुंबई के खिलाफ 23 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली थी जिससे हैदराबाद आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल में 1000 रन पूरे करने के लिए चाहिए 75 रन
अभिषेक अगर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 75 रन बनाने में सफल रहे तो वह अपनी फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल में 1000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय और कुल पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। अभिषेक के नाम 46 मैचों में अबतक 925 रन हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शिखर धवन और मनीष पांडे ही ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने 1000 से अधिक रन बनाए हैं। इतना ही नहीं अगर अभिषेक 1000 रन पूरे करने में सफल रहे तो वह मनन वोहरा के बाद ऐसे दूसरे भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी होंगे जिसने आईपीएल में इतने रन बनाए हैं। राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए खेल चुके मनन वोहरा के नाम 56 आईपीएल मैचों में 1083 रन हैं। 
विज्ञापन

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सर्वाधिक रन
बल्लेबाज मैच रन
डेविड वॉर्नर 95 4014
शिखर धवन 85 2518
केन विलियमसन 76 2101
मनीष पांडे 51 1345
जॉनी बेयरस्टो 28 1038
अभिषेक शर्मा 46 925

चौकों का शतक लगाने के करीब अभिषेक
अभिषेक गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक और उपलब्धि हासिल करने के करीब हैं। अभिषेक अगर इस मैच में चार चौके लगाने में सफल रहे तो वह आईपीएल में 100 चौके पूरे कर लेंगे। अभिषेक ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 96 चौके और 35 छक्के लगाए हैं। अगर अभिषेक 100 चौके लगाने में सफल रहे तो वह 2016 की आईपीएल चैंपियन टीम के पांचवें ऐसे बल्लेबाज होंगे जिन्होंने इस टूर्नामेंट में इस टीम के लिए चौकों का शतक पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed