फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar Thrashes Captain Rohit Sharma on demanding Three match test series for WTC Final

Rohit vs Gavaskar: भारत की हार के बाद रोहित ने WTC फाइनल में तीन मैच की मांग की, गावस्कर ने दिया करारा जवाब

Tue, 13 Jun 2023 01:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 13 Jun 2023 01:21 PM IST
सार

रोहित शर्मा ने कहा कि टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल एक मैच का होने की बजाए। पूरे तीन मैच की सीरीज खेली जानी चाहिए और सीरीज जीतने वाली टीम को विजेता माना जाना चाहिए।

विज्ञापन
Sunil Gavaskar Thrashes Captain Rohit Sharma on demanding Three match test series for WTC Final
रोहित शर्मा और सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। कंगारू टीम में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 209 रन के अंतर से मात दी। ऑस्ट्रेलिया के 444 रन लक्ष्य के सामने भारतीय टीम केवल 234 रन ही बना सकी। फाइनल में करारी हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए तीन टेस्ट मैच की सीरीज कराने की बात की। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस इस सुझाव का पूरी तरह विरोध करते नजर आए। पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर को भी रोहित का सुझाव पसंद नहीं आया और उन्होंने कहा कि यह गलत है। 
विज्ञापन


मैच के बाद रोहित ने कहा "मैं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में तीन टेस्ट मैच की सीरीज खेलना चाहूंगा। हम ने बहुत मेहनत की थी और हम लड़े भी, लेकिन हमें एक मैच ही मिला। मुझे लगता है तीन टेस्ट मैच की सीरीज अगली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए उपयुक्त होगी।
विज्ञापन


रोहित के सुझाव पर गावास्कर ने कहा "नहीं, यह फैसला काफी समय पहले लिया जा चुका था। आपको यह बात टेस्ट चैंपियनशिप के पहले मैच से ही पता है कि फाइनल में आपको घर के बाहर एक मैच खेलना है। इसलिए आपको उसी के अनुसार खुद को मानसिक रुप से तैयार रखना चाहिए था। जैसे आप आईपीएल की तैयारी करते हैं, वहां आप यह नहीं कहते की आपको बेस्ट ऑफ तीन चाहिए। सभी का बुरा समय आता है, लेकिन चैंपियनशिप की पहली गेंद से आपको पता होता है कि क्या होने वाला है, तो इसलिए आप तीन टेस्ट मैच की मांग नहीं रख सकते। कल आप शायद कहें की पांच टेस्ट मैच खेलने हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस भी रोहित शर्मा की बात से पूरी तरह असहमत थे। कमिंस ने कहा कि ओलंपिक में भी आपको फाइनल में एक ही मैच मिलता है और उसी में आपको मेडल जीतना पड़ता है। कमिंस के अनुसार टेस्ट चैंपियनशिप के प्रारूप में किसी बदलाव की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed