फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar survives dangerous car crash in london

बड़े कार हादसे में बाल-बाल बचे गावस्कर

Tue, 12 Aug 2014 07:50 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 Aug 2014 07:50 PM IST
विज्ञापन
Sunil Gavaskar survives dangerous car crash in london
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है जहां दोनों टीमें अभी टेस्ट सीरीज खेल रही है। भारत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में अभी 1-2 से पीछे है।
विज्ञापन


लेकिन रविवार को पूर्व कप्तान और दिग्गज कमेंट्रेटर सुनील गावस्कर का मैनचेस्टर से लंदन जाते समय एक्सीडेंट हो गया। हालांकि वह इस कार दुर्घटना का शिकार होते बाल-बाल बच गए।

गावस्कर भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज की कमेंट्री के लिए इंग्लैंड में हैं। दोनों टीमों के बीच मैनचेस्टर में सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला गया, जो तीन दिन में ही शनिवार को खत्म हो गया। यह मैच इंग्लैंड ने एक पारी और 54 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन

कार के परखच्‍चे उड़े, मौत से बचे गावस्कर

Sunil Gavaskar survives dangerous car crash in london
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर की कार का एक्सीडेंट मैनचेस्टर से लंदन जाते समय हुआ।

69 साल के गावस्कर के कार की एक अन्य गाड़ी से जबर्दस्‍त टक्कर हो गई। दुर्घटना के समय गावस्कर समेत कार में दो और लोग बैठे थे, जिसमें एक अन्य क्रिकेट कमेंटेटर मार्क निकोलस थे। इन दोनों के अलावा लंदन निवासी चंद्रेश पटेल भी कार में मौजूद थे।

रिपोर्ट के अनुसार गावस्कर गाड़ी में पीछे की सीट पर बायीं ओर बैठे थे और दूसरी ओर से आ रही गाड़ी ने उसी जगह गाड़ी में टक्कर मारी। हालांकि इस पूरे हादसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर समेत तीनों को कोई चोट नहीं आई है। लेकिन हादसे में उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे के दौरान हो रही थी बारिश

Sunil Gavaskar survives dangerous car crash in london
सुनील गावस्कर से इस घटना के बारे में पूछे जाने पर कहा, "भगवान का शुक, है कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। दुर्घटना के समय बहुत तेज बारिश हो रही थी और गाड़ी भी बहुत तेजी से चल रही थी। हालांकि टक्कर काफी डरावनी थी।

कार के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के बाद तीनों ने ट्रेन से अपनी यात्रा पूरी की।

भारत इस समय इंग्लैंड दौरे पर है जहां वह मेजबान टीम के साथ पांच टेस्टों की सीरीज खेल रही है। गावस्कर इस सीरीज में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed