फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar speaks on Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026 Performance

Gavaskar on Vaibhav: 'वैभव इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज भी खेलें'; गावस्कर बेखौफ सूर्यवंशी पर और क्या बोले?

Thu, 28 May 2026 10:25 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 28 May 2026 10:25 PM IST
सार

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट के लिए भगवान का तोहफा बताते हुए इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका देने की मांग की। गावस्कर ने कहा कि वैभव की बेखौफ बल्लेबाजी और तकनीकी क्षमता उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार बनाती है।

विज्ञापन
Sunil Gavaskar speaks on Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026 Performance
वैभव सूर्यवंशी-सुनील गावस्कर - फोटो : एएनआई / अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। आईपीएल एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेलने वाले 15 वर्षीय वैभव को लेकर गावस्कर ने कहा कि वह भगवान का भारतीय क्रिकेट को दिया हुआ तोहफा हैं और उन्हें इंग्लैंड दौरे की टी20 सीरीज में मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन

Sunil Gavaskar speaks on Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026 Performance
सुनील गावस्कर - फोटो : ANI
'अब मौका नहीं देंगे तो कब देंगे?'
स्पोर्ट्स तक के यूट्यूब शो में बातचीत के दौरान गावस्कर ने कहा, '2026 को वैभव सूर्यवंशी का साल कहा जाएगा। वह टी20 इंटरनेशनल खेलने के लिए तैयार हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उनका चयन होना चाहिए। अगर इतनी शानदार परफॉर्मेंस के बाद भी उन्हें मौका नहीं मिलेगा, तो फिर कब मिलेगा?' उन्होंने कहा कि वैभव की उम्र को देखकर उनके खेल को कम नहीं आंका जाना चाहिए। गावस्कर बोले, 'सिर्फ 15 साल की उम्र में वह उन गेंदबाजों को मार रहे हैं जिनके पास 15 साल का इंटरनेशनल अनुभव है। उनका बेखौफ अंदाज कमाल का है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Sunil Gavaskar speaks on Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026 Performance
सुनील गावस्कर - फोटो : ANI
टीम चयन बना सिरदर्द
गावस्कर ने माना कि अगर वैभव को प्लेइंग इलेवन में जगह देनी है तो टीम प्रबंधन को किसी स्थापित बल्लेबाज को बाहर करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि इससे चयनकर्ताओं के सामने सुखद परेशानी खड़ी होगी। उन्होंने आगे कहा, 'यह सोचना पड़ेगा कि किसे बाहर किया जाए। लेकिन यह भारतीय क्रिकेट की गहराई को दिखाता है। मेरी राय में वैभव को 15-16 खिलाड़ियों की टीम में जरूर रखना चाहिए। चाहे अंतिम एकादश में बाद में फैसला हो, लेकिन ड्रेसिंग रूम का अनुभव उनके लिए अमूल्य होगा।'
विज्ञापन

Sunil Gavaskar speaks on Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026 Performance
सुनील गावस्कर - फोटो : ANI
वह स्लॉगर नहीं, तकनीकी रूप से बेहद मजबूत बल्लेबाज
गावस्कर वैभव की बल्लेबाजी तकनीक से खासे प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा कि वैभव केवल ताकत के भरोसे शॉट नहीं लगाते, बल्कि उनकी तकनीक भी शानदार है। उन्होंने कहा, 'जब हम बड़े छक्के मारने वाले बल्लेबाजों के बारे में सोचते हैं तो स्लॉगर की छवि बनती है। लेकिन यह लड़का सीधे लंबे छक्के लगाता है। लॉन्ग ऑन और लॉन्ग ऑफ के ऊपर तकनीकी रूप से परफेक्ट शॉट खेलता है।' उन्होंने आगे कहा, 'शॉर्ट गेंदों पर जिस तरह वह लाइन के अंदर आकर हुक और पुल खेलते हैं, वह बेहद दुर्लभ है। जब वह 97 रन पर आउट हुए तो सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि लगभग हर क्रिकेट प्रेमी निराश था।'

Sunil Gavaskar speaks on Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026 Performance
सुनील गावस्कर - फोटो : ANI
'सचिन भी भगवान का तोहफा'
गावस्कर ने वैभव की तुलना सीधे सचिन तेंदुलकर से तो नहीं की, लेकिन कहा कि जब उन्होंने 15 साल की उम्र में सचिन को खेलते देखा था, तब भी उन्हें ऐसा ही एहसास हुआ था। उन्होंने कहा, 'सचिन के पास हर तरह के शॉट थे। वह आक्रमण भी कर सकते थे और रक्षा भी। जब मैंने उन्हें पहली बार देखा था, तब लगा था कि वह भी भगवान का तोहफा हैं।' हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आज के दौर के बैट पहले की तुलना में ज्यादा पावरफुल हैं, जिससे बड़े शॉट लगाना आसान हुआ है।

Sunil Gavaskar speaks on Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026 Performance
सुनील गावस्कर - फोटो : ANI
पैर छूने पर भावुक हुए गावस्कर
गावस्कर ने एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि मैच से पहले अभ्यास के दौरान वैभव उनके पास आए और उनके साथ खड़े संजय बांगड़ के पैर छुए। गावस्कर ने कहा, 'हमारी संस्कृति बड़ों का सम्मान करना सिखाती है। उसने मेरे और संजय बांगड़ दोनों के पैर छुए। मैंने उससे सिर्फ इतना कहा, लगे रहो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed