फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar Slams Australian Media And former Cricketers on giving false reports on Indian Pitches

IND vs AUS: भारतीय पिच को लेकर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया और पूर्व क्रिकेटर्स के बयान पर भड़के गावस्कर, दी यह चेतावनी

Fri, 10 Mar 2023 08:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 10 Mar 2023 08:57 AM IST
सार

भारतीय पिच को लेकर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया और पूर्व क्रिकेटरों के आरोपों ने गावस्कर को काफी निराश किया है। ऐसे में गावस्कर ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को करारा जवाब देते हुए कहा है कि वह हमारी ईमानदारी पर शक न करें।

विज्ञापन
Sunil Gavaskar Slams Australian Media And former Cricketers on giving false reports on Indian Pitches
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने मौजूदा भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में इस्तेमाल की जा रही पिचों पर अपनी रिपोर्ट में गलत शब्दों का प्रयोग किया है और यहां तक कि कुछ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भी भारतीय पिचों पर बेतुके आरोप लगाए हैं। इस पर भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने नाराजगी व्यक्त की है और ऑस्ट्रेलियाई फैन्स और मीडिया को चेतावनी दे डाली है। 
विज्ञापन
Trending Videos

भारत पर पिच डॉक्टरिंग के आरोप

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर्स अब तक सीरीज में उपयोग की जाने वाली पिचों के बारे में लगातार बात करते रहे हैं और ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने हमेशा नेगेटिव रिपोर्ट पेश की है। नागपुर की पिच को 'ढोंगी' कहने से लेकर भारत पर 'पिच डॉक्टरिंग' का आरोप लगाने तक,  ऑस्ट्रेलियाई मीडिया और पूर्व क्रिकेटरों के आरोपों की फेहरिस्त लंबी है और इसने गावस्कर को काफी निराश किया है। ऐसे में गावस्कर ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को करारा जवाब देते हुए कहा है कि वह हमारी ईमानदारी पर शक न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गावस्कर ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को लताड़ा

Sunil Gavaskar Slams Australian Media And former Cricketers on giving false reports on Indian Pitches
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
गावस्कर ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा- स्टीव स्मिथ ने कई बार अपने बयान में कहा है कि उन्हें भारत में खेलने और कप्तानी करने में मजा आता है क्योंकि हर गेंद एक चुनौती है। हर ओवर में चीजें बहुत जल्दी बदल सकती हैं। मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन कुछ पूर्व खिलाड़ियों की आवाज आ रही है। यह थोड़ा परेशान करने वाला रहा है। यह देखते हुए कि हम भारत-ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती के 75 साल के युग में प्रवेश कर रहे हैं, ऑस्ट्रेलिया के कुछ पूर्व खिलाड़ियों को अपने शब्दों के चयन पर ध्यान देना चाहिए जो कि बिल्कुल सही नहीं है।
विज्ञापन

''दोनों टीमों को मिली है मदद''

गावस्कर ने दोनों टीमों के लिए पिच के समान होने और दोनों टीमों के खिलाड़ियों को अलग-अलग मौकों पर पिच से मदद मिलने के बारे में भी बात की। भारत पहले दो मैचों में पूरी तरह से हावी रहा, ऑस्ट्रेलिया ने मैथ्यू कुह्नेमैन और नाथन लियोन की बदौलत इंदौर में ठोस वापसी की। फिलहाल सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 की बढ़त बनाई हुई है। हालांकि, भारत के लिए अहमदाबाद टेस्ट जीतना जरूरी है। हारने पर टीम इंडिया पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा। 

''विदेश में घर जैसे हालात नहीं मिलेंगे''

गावस्कर ने कहा- पिच दोनों के लिए समान थी। ऑस्ट्रेलिया को ये स्वीकार करना चाहिए कि जब आप विदेश खेलने जाएंगे, तो आपको घर जैसी पिचें नहीं मिलेंगी, लेकिन भारतीयों की ईमानदारी पर संदेह करते हुए गलत शब्दों का प्रयोग न करें। किसी भी देश का सत्यनिष्ठा और ईमानदारी पर एकाधिकार नहीं हो सकता है। आइए इसे बिल्कुल सीधे तौर पर समझें। मुझे भारतीय होने पर गर्व है। जब कोई भारतीयों और मुझ पर संदेह करेगा, तो मैं अपने मन की बात जरूर कहूंगा।

अहमदाबाद टेस्ट के पहले दिन क्या हुआ?

Sunil Gavaskar Slams Australian Media And former Cricketers on giving false reports on Indian Pitches
कैमरन ग्रीन और उस्मान ख्वाजा - फोटो : BCCI
अहमदाबाद की सपाट पिच पर ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले विकेट के लिए हेड और ख्वाजा ने 61 रन जोड़े। इसके बाद हेड (32) और लाबुशेन (3) आउट हुए, लेकिन स्मिथ ने ख्वाजा के साथ बड़ी साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को बेहतर स्थिति में पहुंचाया। स्मिथ (38) अर्धशतक नहीं लगा पाए और उनके बाद आए पीटर हैंड्सकॉम्ब (17) भी छोटे स्कोर पर पवेलियन लौट गए। हालांकि, इसके बाद ग्रीन और ख्वाजा ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया। इस बीच ख्वाजा ने अपना शतक भी पूरा किया। वहीं, ग्रीन अर्धशतक के करीब हैं। भारत के लिए शमी ने दो और अश्विन-जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed