फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar says Rishabh Pant, Dinesh Karthik can be taken in playing 11 if Hardik Pandya is fifth bowler

T20 World Cup: पंत और कार्तिक दोनों को टीम इंडिया में किया जा सकता है शामिल, सुनील गावस्कर ने बताया प्लान

Thu, 20 Oct 2022 11:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 20 Oct 2022 11:19 PM IST
सार

73 वर्षीय गावस्कर ने स्पोर्ट्स चैनल पर एक शो के दौरान कहा- अगर टीम इंडिया छह गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरती है तो हार्दिक पांड्या छठे गेंदबाज होंगे। ऐसे में पंत को जगह नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
Sunil Gavaskar says Rishabh Pant, Dinesh Karthik can be taken in playing 11 if Hardik Pandya is fifth bowler
दिनेश कार्तिक, सुनील गावस्कर और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम 23 अक्तूबर को टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम इंडिया यह मैच पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेलेगी। इसके लिए कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 तैयार कर रखा है। उन्होंने इस बारे में कई बार जिक्र भी किया है। हालांकि, टीम मैनेजमेंट के लिए सबसे बड़ी परेशानी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत में से किसी एक को चुनना है। हालांकि, महान सुनील गावस्कर को लगता है कि भारत आगामी टी20 विश्व कप में दोनों को मौका दे सकता है, लेकिन इसके लिए एक बेहतर प्लान तैयार करना होगा। गावस्कर ने उस प्लान के बारे में भी बताया है।
विज्ञापन

73 वर्षीय गावस्कर ने स्पोर्ट्स चैनल पर एक शो के दौरान कहा- अगर टीम इंडिया छह गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरती है तो हार्दिक पांड्या छठे गेंदबाज होंगे। ऐसे में पंत को जगह नहीं मिलेगी। हालांकि, अगर टीम मैनेजमेंट पांचवें गेंदबाज के रूप में हार्दिक पांड्या के साथ जाने का फैसला करते हैं, तो ऋषभ पंत के पास छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका है और कार्तिक शायद सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आएं। ऐसे में चार मुख्य गेंदबाज खेलेंगे। खैर यह तो देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sunil Gavaskar says Rishabh Pant, Dinesh Karthik can be taken in playing 11 if Hardik Pandya is fifth bowler
ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
गावस्कर ने कहा कि वह निश्चित रूप से भारतीय मध्यक्रम में एक बाएं हाथ का खिलाड़ी चाहते हैं। गावस्कर ने कहा- भारत के शीर्ष चार जो कि इतने अच्छे फॉर्म में हैं, उन्हें देखकर आप कभी-कभी खुद से कहते हैं कि ऋषभ पंत कितने ओवर में मैदान में आएंगे? क्या उन्हें तीन या चार ओवर मिल पाएंगे? आखिरी तीन या चार ओवर के लिए, कार्तिक या ऋषभ में से कौन बेहतर है? इसलिए, ये सभी ऐसी स्थितियां हैं जिन पर टीम मैनेजमेंट गौर करेगा और वे इस पर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

गावस्कर ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के बारे में भी बात की और कहा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में वह पूरी तरह से फिट दिखे। शाहीन ने इंग्लैंड के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में वापसी की और दो ओवर में सात रन दिए। शाहीन चोट की वजह से एशिया कप में नहीं खेले थे। गावस्कर ने कहा- मुझे लगता है कि पाकिस्तान की मुख्य चिंता यही थी। शाहीन की फिटनेस को लेकर और वह कब तक फिट होंगे इस पर पाकिस्तान के खिलाड़ी चिंतित थे। निश्चित रूप से शाहीन ने जिन दो ओवरों में गेंदबाजी की, उन्होंने दिखाया कि वह पूरी तरह से फिट हो गए हैं। तो यह तो स्पष्ट है कि पाकिस्तान का एक सिरदर्द चला गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed