फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sunil gavaskar says india should replace hardik and bhuvneshwar against new zealand match

IND vs NZ: गावस्कर ने कहा- न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव जरूरी, इन खिलाड़ियों को मिले मौका

Fri, 29 Oct 2021 09:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 29 Oct 2021 09:03 PM IST
सार

सुनील गावस्कर ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भारत को अपनी टीम में दो बदलाव करने चाहिए। विराट को हार्दिक और भुवनेश्वर की जगह शार्दुल और किशन के टीम में शामिल करना चाहिए। 

विज्ञापन
sunil gavaskar says india should replace hardik and bhuvneshwar against new zealand match
गावस्कर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में टीम इंडिया में दो बदलाव की बात कही है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 वर्ल्डकप में भारत का दूसरा मैच न्यूजीलैंड से होना है और इससे पहले प्लेइंग इलेवन को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। हालांकि भारतीय कप्तान ने टीम में किसी भी तरह के बदलाव के संकेत नहीं दिए हैं, लेकिन कई दिग्गज टीम में बदलाव की सलाह दे रहे हैं। अब पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में विराट कोहली को दो बदलाव करने चाहिए। उन्होंने हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार की जगह ईशान किशन और शार्दुल ठाकुर को मौका देने की बात कही है। 
विज्ञापन


यह पहला मौका नहीं है, जब भुवनेश्वर और पांड्या को टीम इंडिया से बाहर करने की मांग उठी हो। यह टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भी ये दोनों खिलाड़ी लय में नहीं थे और पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भी इन्हें टीम से बाहर करने की बातें हो रही थीं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले गावस्कर
सुनील गावस्कर ने स्पोर्ट्स तक में बातचीत के दौरान कहा "अगर पाकिस्तान के खिलाफ कंधे में लगी चोट के कारण हार्दिक पांड्या गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं तो मैं निश्चित रूप से पांड्या से पहले ईशान किशन को चुनना पसंद करूंगा। वो इस समय बहुत ही शानदार फॉर्म में हैं और आप भुवनेश्वर कुमार की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में ले सकते हैं। लेकिन यदि आप बहुत ज्यादा बदलाव करते हैं तो आप विपक्षी टीम को यह संदेश देते हैं कि आप घबरा चुके हैं।"

उन्होंने आगे कहा "भारतीय टीम को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप एक अच्छी टीम के खिलाफ एक मैच हारे हैं। हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि भारत आगे चलकर कोई मैच नहीं जीतेगा या यह टूर्नामेंट नहीं जीतेगा। यदि आप अगले चार मैच जीत जाते हैं तो आप सेमीफाइनल में होंगे और वहां से आप फाइनल में भी पहुंच सकते हैं। इसलिए भारत को बहुत ज्यादा बदलाव करने की जरूरत नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed