{"_id":"5e74b89b8ebc3e77442bc847","slug":"sunil-gavaskar-says-improve-mushtaq-ali-t20-standard-do-not-insult-the-man","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गावस्कर ने BCCI अधिकारी को लगाई लताड़, बोले- महान खिलाड़ी का मत करो अपमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गावस्कर ने BCCI अधिकारी को लगाई लताड़, बोले- महान खिलाड़ी का मत करो अपमान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 20 Mar 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुनील गावस्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि कोरोना वायरस की वजह से बीसीसीआई द्वारा आईपीएल को लेकर लिया गया फैसला सराहनीय है। इसके साथ ही पूर्व कप्तान बीसीसीआई के उस अधिकारी पर भड़क गए, जिसने कहा था कि वह आईपीएल को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी नहीं होने देना चाहते हैं।
2 of 5
आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस महामारी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां सीजन फिलहाल 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। आईपीएल 2020 की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी, लेकिन इसे खतरनारक वायरस की वजह से 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है।
3 of 5
सुनील गावस्कर
उन्होंने स्पोर्टस्टार के लिए लिखे अपने कॉलम में लिखा, 'बीसीसीआई का आईपीएल को 15 अप्रैल तक स्थगित करने का फैसला सराहनीय है। खेल से ज्यादा राष्ट्र और खिलाड़ियों की सुरक्षा है। पूर्व कप्तान ने लिखा, 'बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा था कि 'बीसीसीआई को यह सुनिश्चित करना होगा कि टूर्नामेंट का स्तर कम न हो। हम मुश्ताक अली टूर्नामेंट नहीं चाहते' अगर यह बात सही है तो यह बेहद संवेदनहीन बयान है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुनील गावस्कर
उन्होंने आगे कहा, 'दूसरी बात यह है कि अगर यह इतना ही बुरा टूर्नामेंट है तो आप इसे कराते क्यों हैं। क्या यह गरीबों वाला टूर्नमेंट है? इस बारे में भी बताएं कि क्यों यह टूर्नामेंट गरीबों वाला है, सिर्फ इसलिए क्योंकि इसमें विदेशी खिलाड़ी नहीं खेलते, या इसलिए क्योंकि इसमें भारत के भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हिस्सा नहीं लेते? यह कार्यक्रम तय करने का मुद्दा है जिस पर बीसीसीआई को ध्यान देना चाहिए।'
विज्ञापन
5 of 5
आईपीएल
- फोटो : IPL twitter
वैसे आईपीएल की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस के कहर के बीच सरकार के ओर उठाए गए कदमों के मद्देनजर आईपीएल को स्थगित किया गया क्योंकि सूचना के मुताबिक विदेशी खिलाड़ियों को वीजा की समस्या आनी थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।