Sunil Gavaskar Birthday: गावस्कर को 75वें जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, जानें दिग्गज के लिए जय शाह ने क्या कहा
गावस्कर क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कमेंटेटर बन गए जिसमें उन्होंने अपार सफलता हासिल की। उन्हें दुनिया के सबसे सम्मानित कमेंटेटरों में गिना जाता है।
विस्तार
1️⃣9️⃣8️⃣3️⃣ World Cup-winner 🏆
— BCCI (@BCCI) July 10, 2024
233 intl. games
13,214 intl. runs 👌
First batter to score 1️⃣0️⃣,0️⃣0️⃣0️⃣ runs in Tests 👏
Here's wishing former #TeamIndia Captain & batting legend, Sunil Gavaskar, a very Happy Birthday 🎂👏 pic.twitter.com/wFDzFW1MZ1
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने एक्स पर लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं, सुनील गावस्कर। आपकी बल्लेबाजी तकनीक इतनी बेहतरीन थी कि आप आक्रामक और रक्षात्मक दोनों तरह से समान रूप से खेल सकते थे। हर चीज के लिए शुभकामनाएं।'
Happy Birthday, Sunil Gavaskar! Your batting technique was so perfect that you could play aggressively and defensively with equal ease. Best wishes for everything and have a wonderful year ahead! pic.twitter.com/T34pCQcdLF
— Jay Shah (@JayShah) July 10, 2024
गावस्कर क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कमेंटेटर बन गए जिसमें उन्होंने अपार सफलता हासिल की। उन्हें दुनिया के सबसे सम्मानित कमेंटेटरों में गिना जाता है। आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गावस्कर को बधाई देते हुए लिखा, 'लिटिल मास्टर आज 75 साल के हो गए। भारतीय टीम की बल्लेबाजी क्रांति का मार्ग प्रशस्त करने वाले सुनील गावस्कर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।'
The Little Master turns 75 today. 🙌
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) July 10, 2024
Wishing Sunil Gavaskar, the man who paved the way for #TeamIndia's batting revolution, a very happy birthday. 🥳🫡#PlayBold pic.twitter.com/VRt7KyalWt
गावस्कर ने अपने करियर के दौरान दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों का सामना किया लेकिन उन्होंने कभी हेलमेट नहीं पहना। आईपीएल की एक अन्य टीम दिल्ली कैपिटल्स ने पोस्ट किया, 'हम आपके आगे नतमस्तक हैं, लीजेंड। भारतीय क्रिकेट में सनी डेज लाने वाले व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'
We tip our 𝐇𝐚𝐭𝐬 to you, 𝐋𝐞𝐠𝐞𝐧𝐝 🫡
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) July 10, 2024
Happy Birthday to the man who brought 𝐒𝐮𝐧𝐧𝐲 Days to Indian Cricket 🙌#SunilGavaskar pic.twitter.com/r0tHSoFZCG
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं सनी सर। आगे आपके स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।' गावस्कर का जन्म 1949 में हुआ था। उन्होंने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। वह 1983 में भारत की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य भी थे। उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच 1987 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।
#HappyBirthday Suni Sir
— Munaf Patel (@munafpa99881129) July 10, 2024
Wishing you a healthy life ahead.#SunilGavaskar pic.twitter.com/gZXV47Cemu