{"_id":"60716a7a8ebc3edbca372755","slug":"success-story-of-indian-premier-league-star-harshal-patel-who-takes-five-wicket-vs-mumbai-indians","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षल पटेल: 2005 में ही छोड़ देते देश, भाई ने दिया साथ, अब 16 साल बाद IPL ने दिलाई पहचान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हर्षल पटेल: 2005 में ही छोड़ देते देश, भाई ने दिया साथ, अब 16 साल बाद IPL ने दिलाई पहचान
Sat, 10 Apr 2021 05:04 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 10 Apr 2021 05:04 PM IST
सार
30 वर्षीय मीडियम पेस ऑलराउंडर 2010 अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में भी चुना गया था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।
विज्ञापन
हर्षल पटेल
- फोटो : ट्विटर @ipl
विस्तार
हर्षल पटेल को काफी पहले बता दिया गया था कि उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की तरफ से डेथ ओवरों में मुख्य गेंदबाज की भूमिका निभानी होगी और मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के उद्घाटन मैच में वह इस पर पूरी तरह से खरे उतरे। हर्षल ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 27 रन देकर पांच विकेट लिए, इसके अलावा एबी डीविलियर्स ने शानदार पारी खेली जिससे आरसीबी ने दो विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन
हरियाणा के इस तेज गेंदबाज मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘जब मुझे आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स से लिया तो मुझे बता दिया गया था कि फ्रैंचाइजी की तरफ से मेरी क्या भूमिका होगी।’ डेथ ओवर्स में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और कप्तान विराट कोहली ने भी कहा कि हर्षल को पता था कि उनसे इस मुश्किल भूमिका में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
हर्षल ने कहा, ‘मेरे लिए स्पष्ट निर्देश थे कि मैं आखिरी दो ओवर (18वां और 20वां ओवर) करूंगा। इससे मैं अपनी भूमिका को लेकर स्पष्ट था। इससे मुझे बल्लेबाजों के खिलाफ रणनीति बनाने में मदद मिली। गेंद ने एक समय रिवर्स स्विंग लेना शुरू कर दिया था। यॉर्कर और धीमी गेंदें करना महत्वपूर्ण था।’
विज्ञापन
साल 2005 में हर्षल के परिवार ने अमेरिका में बसने का फैसला कर लिया था, लेकिन यह युवा खिलाड़ी भारत में ही रहकर क्रिकेटर बनना चाहते था। भाई तपन ने हर्षल के इस फैसला में उनका पूरा साथ दिया। दिलचस्प है कि हर्षल अमेरिकी ग्रीन कार्ड होल्डर हैं। गति में बदलाव और धीमी यार्कर को अपना मुख्य हथियार बताने वाला
30 वर्षीय मीडियम पेस ऑलराउंडर 2010 अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में भी चुना गया था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह, जयदेव उनादकट इसी टीम के सदस्य थे। IPL में इसी साल हर्षल को मुंबई इंडियंस ने 8 लाख रुपए में खरीदा था। हालांकि, यहां भी उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
2012 में अगला मौका RCB ने दिया, तब गुजरात के इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने 12 मैचों में 9 विकेट लिए थे। 2015 में उन्होंने 15 मैचों में 17 विकेट लिए थे। 2018 से 2020 तक वे दिल्ली का हिस्सा रहे। इसके बाद RCB ने उन्हें दिल्ली के साथ ट्रेड में खरीदा। घरेलू क्रिकेट में गुजरात की टीम द्वारा उपेक्षा झेलने के बाद हर्षल हरियाणा की ओर से खेलने लगे।