{"_id":"60c4c42e7e11a0703b5848fc","slug":"stuart-broad-wants-soft-signal-abolished-after-new-zealand-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENG vs NZ: ब्रॉड ने कहा- आईसीसी खत्म करे 'सॉफ्ट सिगनल' का नियम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs NZ: ब्रॉड ने कहा- आईसीसी खत्म करे 'सॉफ्ट सिगनल' का नियम
Sat, 12 Jun 2021 07:56 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 12 Jun 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
स्टुअर्ट ब्रॉड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड चाहते हैं कि आईसीसी 'सॉफ्ट सिगनल' का नियम खत्म कर दे क्योंकि यह अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर रहा और इससे मैच अधिकारियों की स्थिति विकट हो जाती है। दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे से जुड़े विवादित फैसले के बाद ब्रॉड ने यह बात कही।
विज्ञापन
ब्रॉड का मानना था कि कॉन्वे 22 के स्कोर पर स्लिप में जाक क्रॉले द्वारा लपके गए थे। मैदानी अंपायर ने फैसला टीवी अंपायर माइकल गॉ पर छोड़ा, जिन्होंने नॉट आउट का सॉफ्ट सिगनल दिया। कॉन्वे ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए 80 रन बनाकर न्यूजीलैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
विज्ञापन
ब्रॉड ने तीसरे दिन के खेल से पहले स्काय स्पोर्ट्स से कहा, 'मैदान पर हमारी प्रतिक्रिया से आप समझ सकते हैं कि हमें लगा कि वह आउट है। जाक को लगा कि गेंद उनके हाथ में आई है और उन्होंने पहली स्लिप में जो रूट और विकेट के पीछे जेम्स ब्रासी को देखा जो इससे एक गज की दूरी पर थे। उन्हें पता था कि गेंद हाथ में आई है।' उन्होंने कहा, 'लेकिन इसमें अंपायरों की गलती नहीं है जो 40 गज दूर होते हैं। इस नियम से उनकी स्थिति कठिन हो गई है।'
विज्ञापन
ब्रॉड ने आईसीसी से इस पर गौर करने और जरूरी उपाय करने की अपील की। उन्होंने कहा, 'अगर आप इस नियम के सकारात्मक और नकारात्मक पहलू देखें तो नकारात्मक अधिक है। मुझे लगता है कि यह खराब नियम है और आईसीसी को अगली बैठक का इंतजार नहीं करते हुए इसे हटा देना चाहिए।'