फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   stuart broad on fire against australia in ashes 2015

ऑस्ट्रेलिया का फ्लॉप शो, 'अदृश्य बल्लेबाज' ने बचाई लाज

Fri, 07 Aug 2015 10:39 AM IST
Updated Fri, 07 Aug 2015 10:39 AM IST
विज्ञापन
stuart broad on fire against australia in ashes 2015

एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ताश के पत्ते की तरह बिखर गई। टीम के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। पहली पारी में पूरी टीम मात्र 60 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की यह बुरी गत करने में इंग्लिश गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (8 विकेट) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई टीम के 5 बल्लेबाज मात्र 25 गेंदों में सिमटे। हालांकि दसवें विकेट के लिए टीम के पुछल्ले बल्लेबाजों जोस हेजलवुड (4) और मिचेल स्टॉर्क (9) ने 13 रन की पार्टनरशिप के साथ टीम के लिए सबसे बड़ी साझेदारी निभाई। पूरी टीम मात्र 18.3 ओवर में सिमट गई।
विज्ञापन


यह ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट इतिहास में यह 7वां सबसे कम और पिछले 79 सालों में दूसरा सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले 2011 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया एक पारी 47 रन पर ढेर हुई थी। मौजूदा सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही कंगारू टीम ने पहली पारी में बेहद ढीली शुरुआत की। पहले दिन ही लंच से पहले ऑलआउट होना ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'अदृश्य बल्लेबाज' न होता तो 50 भी न बनते

stuart broad on fire against australia in ashes 2015

ऑस्ट्रेलियाई टीम के कुल 60 रन में एक्‍स्ट्रा रन (अदृश्य बल्लेबाज) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इंग्लैंड की ओर से कुल 14 एक्‍स्ट्रा ‌दिए गए। स्टीवन स्मिथ (6), डेविड वॉर्नर (0), क्रिस रोजर्स (0), शॉन मॉर्श (0) और एडम वोग्स (1) जैसे धाकड़ बल्लेबाजों की फौज सस्ते में निपटे।

टीम की पहली पारी सिर्फ 111 गेंद (18.3 ओवर) में ‌सिमटी। यह इनका क्रीज पर बिताया गया तीसरा सबसे कम समय है। इससे पहले 79 साल पहले 1936 में वे इंग्लैंड के खिलाफ ही मात्र 99 गेंदों (12.3, आठ गेंदों का एक ओवर) के अंदर ढेर हो गई थी। टेस्ट इतिहास में कंगारू टीम इंग्लैंड के ही हाथों 14 बार सबसे कम गेंदों में ऑलआउट हुई है।

कंगारू टीम के खिलाफ 8 विकेट पहली पारी में आठ सफलता हासिल करने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट में 300 विकेट लेने वाले 6वें इंग्लिश गेंदबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं इन्होंने यह कारनामा 83 मैचों की 121 पारियों में कर दिखाया है। वह एक मैच में दो बार 10 विकेट और 14 बार 5 विकेट झटक चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed