फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Stuart broad jumps to third spot in icc test rankings of bowlers

ICC टेस्ट रैंकिंग: स्टु्अर्ट ब्रॉड की लंबी छलांग, 500 विकेट लेते ही तीसरे पायदान पर पहुंचे

Wed, 29 Jul 2020 05:00 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 29 Jul 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
Stuart broad jumps to third spot in icc test rankings of bowlers
स्टुअर्ट ब्रॉड - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड आईसीसी की नवीनतम रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में सात स्थान के फायदे से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड ने तीसरा और अंतिम टेस्ट 269 रन से जीतकर श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की।

विज्ञापन


मैच में 67 रन देकर 10 विकेट चटकाने वाले और इस दौरान 500 टेस्ट विकेट की उपलब्धि भी हासिल करने वाले दुनिया के पूर्व नंबर एक गेंदबाज ब्रॉड ने अगस्त 2016 के बाद अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है। तब भी वह तीसरे स्थान पर थे।
विज्ञापन


34 साल के ब्रॉड ने पहली पारी में 45 गेंद में 62 रन की तेजतर्रार पारी खेली जिससे बल्लेबाजी रैंकिंग में भी उन्हें सात स्थान का फायदा हुआ। इंग्लैंड की ओर से तीसरे सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक की बराबरी करने वाले ब्रॉड ऑलराउंडरों की सूची में भी तीन स्थान के फायदे से 11वें स्थान पर पहुंच गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च से क्रिकेट के मैदान से दूर भारतीय बल्लेबाज बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 10 में अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहे हैं। कप्तान विराट कोहली स्टीव स्मिथ के बाद दूसरे स्थान पर बरकरार हैं जबकि चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे क्रमश: सातवें और नौवें स्थान पर हैं।

ऑलराउंडरों की सूची में रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन क्रमश: तीसरे और पांचवें स्थान पर हैं। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हालांकि एक स्थान के नुकसान से आठवें स्थान पर खिसक गए हैं। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स करियर के सर्वश्रेष्ठ 654 रेटिंग अंक के साथ 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स 13 स्थान के फायदे से 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं, उन्होंने तीसरे टेस्ट में 57 और 90 रन की पारी खेली। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पहली बार शीर्ष 20 में जगह बनाई है। ओली पोप करियर की सर्वश्रेष्ठ 46वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं, उन्हें 24 स्थान का फायदा हुआ, उन्होंने 91 रन की पारी खेली।


विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर 67 रन की पारी की बदौलत छह स्थान के फायदे से 44वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के शाई होप बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो स्थान के फायदे से 68वें स्थान पर हैं जबकि इंग्लैंड की पहली पारी में चार विकेट चटकाने वाले केमार रोच एक स्थान के फायदे से 15वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed