IND Inning
4/2 (0.5 ov)
Target: 260
Ishan Kishan 0(3)*
Abhishek Sharma 0
IND need 256 runs in 19.1 remaining overs
{"_id":"626d1daef1788a3491021c2a","slug":"strong-bowling-line-up-is-the-key-to-win-in-ipl-2022-gujarat-and-hyderabad-consistency-shows-result","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: बल्लेबाज सबके फेवरेट पर गेंदबाज जिताते हैं मैच, जिस टीम की गेंदबाजी मजबूत वही जीत रही मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: बल्लेबाज सबके फेवरेट पर गेंदबाज जिताते हैं मैच, जिस टीम की गेंदबाजी मजबूत वही जीत रही मैच
Sat, 30 Apr 2022 04:59 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 30 Apr 2022 04:59 PM IST
सार
आईपीएल 2022 में वही टीमें सफल रही हैं, जिनकी गेंदबाजी मजबूत है। गुजरात टाइटंस से लेकर सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स तक इस टूर्नामेंट में सफल रहने वाली सभी टीमों की गेंदबाजी शानदार रही है।
विज्ञापन
युजवेन्द्र चहल (बाएं) और उमरान मलिक (दाएं)
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2022 में आधे से ज्यादा मैच हो चुके हैं और अब प्लेऑफ की स्थिति भी धीरे-धीरे साफ हो रही है। गुजरात, राजस्थान और हैदराबाद जैसी टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना तय लग रहा है। वहीं, मुंबई और चेन्नई की टीम प्लेऑफ से लगभग बाहर हो चुकी हैं। इस सीजन की शुरुआत में किसी ने भी गुजरात और हैदराबाद को मजबूत टीमों में शामिल नहीं किया था, लेकिन इन टीमों ने शानदार प्रदर्शन करके टूर्नामेंट की शुरुआती चार टीमों में जगह बनाई है।
इस सीजन अच्छा प्रदर्शन करने वाली सभी टीमों में एक बात समान है। वह है उनकी मजबूत गेंदबाजी। गुजरात टाइटंस से लेकर राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद तक टॉप में मौजूद सभी टीमों की गेंदबाजी बेहद मजबूत है।
अंक तालिका का हाल

| टीम | मैच खेले | जीत | हार | अंक | रन रेट |
| गुजरात टाइटंस | 8 | 7 | 1 | 14 | 0.371 |
| राजस्थान रॉयल्स | 8 | 6 | 2 | 12 | 0.561 |
| लखनऊ सुपर जाएंट्स | 9 | 6 | 3 | 12 | 0.408 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 8 | 5 | 3 | 10 | 0.600 |
| रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 9 | 5 | 4 | 10 | -0.572 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 8 | 4 | 4 | 8 | 0.695 |
| पंजाब किंग्स | 9 | 4 | 5 | 8 | -0.470 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 9 | 3 | 6 | 6 | -0.006 |
| चेन्नई सुपर किंग्स | 8 | 2 | 6 | 4 | -0.538 |
| मुंबई इंडियंस | 8 | 0 | 8 | 0 | -1.000 |
Trending Videos
मजबूत गेंदबाजी है जीत का फॉर्मूला
इस आईपीएल में अब तक अच्छी गेंदबाजी ही जीत की वजह रही है। जिन टीमों ने अच्छी गेंदबाजी की है, उन्होंने मुकाबले जीते हैं। सभी 10 टीमों में गुजरात की गेंदबाजी सबसे ज्यादा मजबूत है और यह टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर है। राजस्थान के युजवेन्द्र चहल विकेट लेने के मामले में सबसे आगे हैं और कृष्णा, बोल्ट अश्विन जैसे गेंदबाजों से उन्हें समर्थन मिल रहा है। इसी वजह से राजस्थान की टीम दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर लखनऊ की टीम है, जिसने हाल ही में 150 के करीब का लक्ष्य बचा लिया। लखनऊ के लिए आवेश खान कमाल कर रहे हैं।
अंक तालिका में चौथे नंबर पर मौजूद हैदराबाद हमेशा से ही अपनी मजबूत गेंदबाजी के लिए जानी जाती है। इस सीजन भी उमरान मलिक, मार्के येन्सन और टी नटराजन शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं।
बल्लेबाजी पर भरोसा करना खतरनाक
चेन्नई आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में शामिल है। चेन्नई हमेशा से ही बल्लेबाजी में गहराई रखना पसंद करती है और बड़ा स्कोर बनाकर मैच जीतती है, लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ है। चेन्नई सिर्फ दो मैच जीत पाई है। बल्लेबाज निरंतरता के साथ प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। यही हाल मुंबई का है, जिसके गेंदबाज इस सीजन में कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए और टीम लगातार आठ मैच हार चुकी है।
पंजाब ने भी अपनी टीम में धुरंधर बल्लेबाजों को भर रखा है, लेकिन खराब गेंदबाजी की वजह से यह टीम मैच हार रही है और अब प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर है। कोलकाता के गेंदबाज भी विकेट निकालने में सफल नहीं हुए हैं। उमेश को किसी गेंदबाज का समर्थन नहीं मिला और यह टीम भी पिछड़ रही है।