फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Steven Smith faces a fitness test Nic Maddinson Sam Harper have been released from the Australia Test squad

निर्णायक टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम में बदलाव: ये दो खिलाड़ी हुए बाहर, स्मिथ को देना होगा फिटनेस टेस्ट

Mon, 26 Oct 2026 07:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 26 Oct 2026 07:20 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 27 अक्तूबर से खेला जाना है। इससे पहले कंगारू टीम में बदलाव किए गए हैं और दो खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है। स्टीव स्मिथ के खेलने पर भी संशय है और उन्हें फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा।

विज्ञापन
Steven Smith faces a fitness test Nic Maddinson Sam Harper have been released from the Australia Test squad
स्टीव स्मिथ - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को एक नया ओपनर मिलेगा, क्योंकि निक मैडिन्सन और बैकअप विकेटकीपर सैम हार्पर को टीम से रिलीज कर दिया गया है। वहीं, अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ अपनी गर्दन की चोट के लिए फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे। 
विज्ञापन
Trending Videos

कैसा रहा था मैडिन्सन का प्रदर्शन
मैडिन्सन इस सीरीज की अपनी चार पारियों में 0, 48, 0 और 8 रन ही बना सके थे। वह अब स्वदेश लौट रहे हैं, जहां वे होबार्ट में तस्मानिया के खिलाफ शेफील्ड शील्ड मैच में न्यू साउथ वेल्स की ओर से खेलेंगे। यह मैच शुक्रवार से शुरू हो रहा है। उनके जाने के बाद अब मैथ्यू रेनशॉ, ट्रेविस हेड के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। इस बीच हार्पर को भी टीम से रिलीज कर दिया गया है, जो शनिवार से गाबा में क्वींसलैंड के खिलाफ होने वाले शेफील्ड शील्ड मैच में विक्टोरिया की तरफ से खेलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मिथ के खेलने पर क्या बोले कोच 
जोश इंग्लिस की अंगुली में फ्रैक्चर होने के बाद हार्पर को कवर के तौर पर टीम में शामिल किया गया था, लेकिन अब इंग्लिस फिट हैं और अगर एलेक्स कैरी को कोई दिक्कत आती है, तो वे विकेटकीपिंग कर सकते हैं। मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा, हमें लगता है कि स्मिथ को खेलने के लिए अभी काफी कुछ ठीक होना बाकी है, लेकिन अगर हमें कोई सुखद नतीजे मिलते हैं, तो आप उन्हें खेलते हुए देख सकते हैं।

स्मिथ को गकेबेरहा में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लग गई थी। हालांकि उनके फिट होने की उम्मीद है, लेकिन अगर वे फिट नहीं होते हैं, तो मार्नस लाबुशेन पर अपनी नंबर तीन की जगह बचाने का दबाव बढ़ जाएगा, खासकर तब जब कैमरून ग्रीन और इंग्लिस भी चोट से उबरकर वापस आ चुके हैं। अगर स्मिथ समय पर ठीक नहीं हो पाते हैं, तो पूरी संभावना है कि केप टाउन में लाबुशेन ही खेलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed