{"_id":"5dd29d958ebc3e54df139034","slug":"steve-smith-says-great-that-theres-conversation-around-mental-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"'खुशी है कि अब क्रिकेटरों के मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा होने लगी है'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'खुशी है कि अब क्रिकेटरों के मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा होने लगी है'
Mon, 18 Nov 2019 07:03 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 18 Nov 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा कि उन्हें खुशी है कि अब क्रिकेटरों के मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा होने लगी है। स्मिथ मानते हैं कि व्यस्त कार्यक्रम के चलते यह समस्या बड़ी हो गई है। स्टार ऑलरांउडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल और नए खिलाड़ी निक मेडिनसन तथा विल पुकोवस्की ने मानसिक मसलों से निपटने के लिए क्रिकेट से ब्रेक ले लिया है।
विज्ञापन
स्मिथ ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, 'आजकल कार्यक्रम काफी व्यस्त है।' उन्होंने कहा, 'इतने लंबे समय तक लगातार अच्छा खेल पाना मुश्किल है, खासकर तेज गेंदबाजों के लिए। अच्छी बात है कि अब इस मसले पर बात होने लगी है और हम खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा रखने पर जोर दे रहे हैं।'
विज्ञापन
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी इससे पहले यही बात कही थी। स्मिथ ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अब अपनी सोने की आदतों और तनाव के बारे में टीम प्रबंधन को बताने लगे हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य को बेहतर समझने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन