फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Steve Smith’s father peter smith packs up his cricket kit

VIDEO: पिता ने स्मिथ का किट बैग किया पैक, गैराज में फेंकते हुए बोले- नहीं पड़ेगी एक साल इसकी जरुरत

Sat, 31 Mar 2018 12:49 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 31 Mar 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
Steve Smith’s father peter smith packs up his cricket kit
पीटर स्मिथ - फोटो : AP

बॉल टेंपरिंग विवाद में दोषी पाए जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ गुरुवार को मीडिया के सामने आए और अपनी गलती पर माफी मांगी। इस दौरान वह भरी प्रेस क्रॉन्फ्रेंस में फफक-फफक के रोने लगे। इस वीडियो ने पूरे क्रिकेट जगह को भावुक कर दिया। 

विज्ञापन


इसके अगले दिन एक और वीडियो सामने आई, जिसमें स्मिथ नहीं बल्कि उनके पिता पीटर स्मिथ नजर आए। इसमें वह अपने बेटे के किट बैग को पैक करते हुए नजर आए। उन्होंने बताया का उनका बेटा यूनाइडेट अरब अमीरात चल गया है और नहीं पता कब लौटेगा। इसलिए उसका किट बैग गैराज में रख रहा हूं क्योंकि एक साल तक उसे इसकी जरुरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन


पीटर से जब पूछा गया कि उनका 28 साल का बेटा अभी कैसे है तो भावुक आवाज में उन्होंने कहा, 'वह ठीक है...वह जी लेगा..जी लेगा।'
 

मैं इस पूरे विवाद के लिए शर्मिंदा हूं 

Steve Smith’s father peter smith packs up his cricket kit
स्टीव स्मिथ

गुरुवार को अपनी गलती को स्वीकार करते हुए स्मिथ ने कहा, 'मैं इस पूरे विवाद के लिए शर्मिंदा हूं और इस पूरे प्रकरण की जिम्मेदारी लेता हूं।' स्टीव स्मिथ ने कहा, 'टीम की कमान मुझे सौंपकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मुझ पर बड़ा भरोसा दिखाया था। क्रिकेट मेरी जिंदगी है और मैं कोशिश करूंगा कि आगे पूरी ईमादारी के साथ खेलूं। क्रिकेट को शर्मसार करने वाली इस घटना के लिए मैं जिम्मेदार हूं और आप सबसे माफी मांगता हूं।'

स्मिथ ने कहा, 'इस टीम का कप्तान होने के नाते मैं किसी दूसरे खिलाड़ी पर जिम्मेदारी नहीं डाल सकता। यह साजिश मेरे नेतृत्व में हुई है और इसके लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं। यह मेरे नेतृत्व की विफलता  है। मुझे उम्मीद है कि फैंस मुझे माफ कर देंगे।'

यहां क्लिक करके देखिए वीडियो, सौजन्य- डेली मेली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed