{"_id":"5d9c1dd98ebc3e015d44d1c0","slug":"steve-smith-and-david-warner-return-to-australian-t20-squad-for-pakistan-and-srilanka-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सालों बाद स्मिथ और वॉर्नर की वापसी, पाकिस्तान-श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम घोषित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सालों बाद स्मिथ और वॉर्नर की वापसी, पाकिस्तान-श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम घोषित
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 08 Oct 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Devid Warner-Steve Smith
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को पाकिस्तान और श्रीलंका सीरीज के लिए टी-20 टीम में जगह दी गई है। अगले साले ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने अपनी बेस्ट टीम को तैयार करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने अपने दो बेहतरीन क्रिकेटरों को टीम में वापस लेने का फैसला किया है।
2 of 6
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : Social media
ऑस्ट्रेलिया 27 अक्तूबर से श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की मेजबानी करेगा और उसके बाद अगले महीने पाकिस्तान के साथ घरेलू टी-20 सीरीज खेलेगा।
3 of 6
स्टीव स्मिथ
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बैन की वजह से दोनों ही खिलाड़ी डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ टीम से बाहर थे। स्मिथ ने अपना आखिरी टी-20 मैच साल 2016 में भारत के खिलाफ मोहाली में खेला था वहीं वार्नर ने अपना आखिरी मैच फरवरी 2018 में ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
डेविड वॉर्नर
- फोटो : social media
हाल ही में खत्म हुई एशेज सीरीज में स्मिथ ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए चार टेस्ट मैच में रिकॉर्ड 774 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज का बचाव करने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं डेविड वॉर्नर ने वर्ल्ड कप में 647 और और उससे पहले आईपीएल में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 692 रन बनाए थे।
विज्ञापन
5 of 6
marcues stoinis
- फोटो : social Media
ऑस्ट्रेलिया ने ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और नाथन ल्योन को टीम में जगह नहीं दी है। वहीं ग्लेन मैक्सवेल और एश्टन टर्नर को 14 सदस्सीय दल में शामिल किया गया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।