फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सालों बाद स्मिथ और वॉर्नर की वापसी, पाकिस्तान-श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम घोषित

Tue, 08 Oct 2019 10:55 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 08 Oct 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
Steve smith and David warner return to australian t20 squad for pakistan and srilanka series
Devid Warner-Steve Smith - फोटो : social Media

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को पाकिस्तान और श्रीलंका सीरीज के लिए टी-20 टीम में जगह दी गई है। अगले साले ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने अपनी बेस्ट टीम को तैयार करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने अपने दो बेहतरीन क्रिकेटरों को टीम में वापस लेने का फैसला किया है।

Steve smith and David warner return to australian t20 squad for pakistan and srilanka series
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया - फोटो : Social media

ऑस्ट्रेलिया 27 अक्तूबर से श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की मेजबानी करेगा और उसके बाद अगले महीने पाकिस्तान के साथ घरेलू टी-20 सीरीज खेलेगा।

Steve smith and David warner return to australian t20 squad for pakistan and srilanka series
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बैन की वजह से दोनों ही खिलाड़ी डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ टीम से बाहर थे। स्मिथ ने अपना आखिरी टी-20 मैच साल 2016 में भारत के खिलाफ मोहाली में खेला था वहीं वार्नर ने अपना आखिरी मैच फरवरी 2018 में ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Steve smith and David warner return to australian t20 squad for pakistan and srilanka series
डेविड वॉर्नर - फोटो : social media

हाल ही में खत्म हुई एशेज सीरीज में स्मिथ ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए चार टेस्ट मैच में रिकॉर्ड 774 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज का बचाव करने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं डेविड वॉर्नर ने वर्ल्ड कप में 647 और और उससे पहले आईपीएल में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 692 रन बनाए थे।

विज्ञापन
Steve smith and David warner return to australian t20 squad for pakistan and srilanka series
marcues stoinis - फोटो : social Media

ऑस्ट्रेलिया ने ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और नाथन ल्योन को टीम में जगह नहीं दी है। वहीं ग्लेन मैक्सवेल और एश्टन टर्नर को 14 सदस्सीय दल में शामिल किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed